फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   police, search campaign, hotels and guest houses checked, checking home to home, jalandhar

जालंधर में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Sun, 08 Jan 2017 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 08 Jan 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
police, search campaign, hotels and guest houses checked, checking home to home, jalandhar
औचक निरीक्षण - फोटो : Demo Pic
चुनाव के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को शहर में सर्च अभियान चलाया। सिटी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के अलावा उसके आसपास के सभी होटलों और गेस्ट हाउस में जाकर चेकिंग की। इसके अलावा पुलिस ने काजी मंडी, बस्ती दानिशमंदा, आबादपुरा समेत कई मोहल्लों में में भी लोगों के घर-घर जाकर चेकिंग की।
विज्ञापन


सिटी रेलवे स्टेशन पर एसीपी सेंट्रल मनप्रीत सिंह ढिल्लों और बस स्टैंड पर एसीपी दीपिका सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की। थाना प्रभारी राजेश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने आबादपुरा के पूरे क्षेत्र में लोगों के घर-घर में जाकर तलाशी ली। थाना नंबर तीन की पुलिस ने अपने क्षेत्र में पड़ते होटलों की चेकिंग की।
विज्ञापन


एएसआई संजीव कुमार ने रेलवे और मंडी रोड के अलावा अन्य की होटलों में जांच पड़ताल की। होटल स्टाफ को हिदायतें दी गई कि बिना जांच के किसी को भी न ठहराया जाए। शकी व्यक्ति लगे तो उसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्तीयात क्षेत्र में पंजाब पुलिस और पैरा मिलिट्री ने मिलकर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बस्ती दानिशमंदा का इलाका भी खंगाला। इलाके में घूम रहे बिना नंबर के वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस टीम ने एसीपी दीपिका सिंह और एसीपी मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में पूरे काजी मंडी इलाके में चेकिंग की। हालांकि पुलिस को वहां से कुछ बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed