{"_id":"64ce3fbf4ff0344fed0414b7","slug":"police-remand-of-gangster-bikram-brar-for-demanding-extortion-from-businessman-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-185-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में गैंगस्टर बिक्रम बराड़ का पुलिस रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में गैंगस्टर बिक्रम बराड़ का पुलिस रिमांड
Sat, 05 Aug 2023 05:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 05 Aug 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई कोटकपूरा पुलिस संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। कोटकपूरा में 2021 के दौरान एक कपड़ा कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में कोटकपूरा पुलिस ने गैंगस्टर बिक्रम बराड़ को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। राज्य के कुख्यात गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ के करीबी बिक्रम बराड़ के खिलाफ फरीदकोट जिले में 2 केस दर्ज हैं और जिला पुलिस उसे दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी गैंगस्टर के खिलाफ राज्य के विभिन्न थानों में 11 केस दर्ज हैं और उसे हाल ही में दुबई से डिपोर्ट करवाया गया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को रंगदारी मांगने के मामले में फरीदकोट की अदालत में पेश कर 6 दिन का रिमांड मांगा और अदालत ने उसे 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया। मामले में डीएसपी कोटकपूरा शमशेर सिंह शेरगिल ने कहा कि आरोपी से बारीकी से पूछताछ की जाएगी और अन्य तथ्य जुटाए जाएंगे।