फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Police recovered 54 thousand liters of Lahan

Jalandhar News: पंजाब-हिमाचल की पुलिस ने छन्नी बेली में बरामद की 54 हजार लीटर लाहन, मौके पर की नष्ट

Sun, 24 Mar 2024 03:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Police recovered 54 thousand liters of Lahan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट-होशियारपुर। संगरूर में अवैध शराब से हुई मौतों के बाद और चुनाव आयोग की हिदायतों के मुताबिक पंजाब का आबकारी विभाग अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए तेजी से काम कर रहा है। इसी दिशा में काम करते हुए आज पंजाब हिमाचल सीमा पर स्थित गांव छन्नी बेली में हिमाचल और पंजाब के आबकारी विभाग और दोनों राज्यों की पुलिस की ओर से संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में लाहन बरामद करके नष्ट की गई। टीमों ने छन्नी बेली गांव के अलग-अलग क्षेत्रों में रेड करके 54,000 हजार लीटर लहन बरामद की गई। छन्नी बेली आए दिन सुर्खियों में रहता है, क्योंकि यह दो राज्यों के बीच में है। यहां पर सरेआम नशे का कारोबार फल फूल रहा है। इस कार्रवाई में ईटीओ नरिंदर कौर वालिया, सुरिंदर सिंह कालहों इंस्पेक्टर, गुरविंदर सिंह इंस्पेक्टर भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। नरेंद्र कौर वालिया ने बताया कि एक्साइज विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव सन्नी बेली में अवैध शराब का कारोबार जोरों से चल रहा है, अगर रेड की जाए तो अलग-अलग जगह से भारी मात्रा में शराब बरामद हो सकती है जिसके तुरंत बाद ही दो राज्यों की पुलिस और एक्साइज विभाग ने संयुक्त रूप में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में लहान के बड़े ड्रम बरामद किए, जिनको विभाग ने मौके पर ही नष्ट किया। दूसरी तरफ पुलिस ने अज्ञात लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
फोटो: 04 एक्साइज विभाग की ओर से पकड़ी गई लाहन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed