फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Police busted international drug racket in Jalandhar three smugglers arrested 14 quintals drugs recovered

14 क्विंटल नशा बरामद: जालंधर पुलिस ने किया अंतराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

Fri, 15 Nov 2024 05:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 15 Nov 2024 05:09 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में पुलिस ने अंतराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने  तीन तस्कर गिरफ्तार किए हैं, जिनसे 14 क्विंटल नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई है। 

विज्ञापन
Police busted international drug racket in Jalandhar three smugglers arrested 14 quintals drugs recovered
जालंधर में नशे की खेप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के जालंधर में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नशे की बड़ी खेप सहित तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से 14 क्विंटल (1400 किलोग्राम) चूरा पोस्त पकड़ी है। नशे यह खेप दो गाड़ियों में भकर लाई गई थी, पुलिस ने दोनों वाहनों को भी कब्जे में लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने अड्डा थबलके के पास नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान जमशेर-जंडियाला रोड गेट की ओर से तेज रफ्तार आ रही एक बोलेरो और इनोवा को रोका। पुलिस टीम ने जब बोलेरो को रुकने का इशारा किया गया, तो चालक ने ब्रेक लगाई। बोलेरो के पीछे आ रही इनोवा उससे टकरा गई। 
विज्ञापन


तीनों आरोपी जालंधर जिले के रहने वाले
सीपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान बोलेरो गाड़ी में सवारों की पहचान गुरअवतार सिंह उर्फ तारी निवासी गांव भोड़े, तहसील फिल्लौर तथा देस राज निवासी गांव धर्म सिंह दियां छन्ना, निकट मेहतपुर, जालंधर के तौर पर हुई है। इनोवा कार के चालक की पहचान दलेर सिंह उर्फ दलोरा निवासी गांव धर्म सिंह दियां छन्ना, निकट मेहतपुर, जालंधर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गाड़ियों में भर रखा था नशा
पुलिस ने जब वाहनों की जांच की गई तो बोलेरो में लदे प्लास्टिक के बैगों की गिनती की गई, जिसमें 20-20 किलो के कुल 55 बैग मिले, जिनमें चूरा पोस्त भरा हुआ था। वहीं इनोवा कार में 15 बैग चूरा पोस्त के मिले हैं। दोनों गाड़ियों से कुल 14 क्विंटल (1400 किलोग्राम) चूरा पोस्त बरामद किया गया है।


मध्य प्रदेश, झारखंड और राजस्थान से लाए थे नशे की खेप
पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी मध्य प्रदेश, झारखंड और राजस्थान से नशे की खेप लेकर आए थे। आरोपियों का लिंक गुजरात के भी कुछ तस्करों के साथ भी हैं। उनके साथ मिलकर आरोपी विदेशों में अफीम की सप्लाई देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed