फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Police and Excise Department caught illegal liquor

पुलिस व आबकारी विभाग ने गांव महालम में पकड़ी अवैध शराब

Sun, 02 Aug 2020 06:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Police and Excise Department caught illegal liquor
जलालाबाद (फिरोजपुर) के गांव महालम में पुलिस अधिकारी पकड़ी हुई अवैध शराब दिखाते हुए - फोटो : FIROZPUR
जलालाबाद (फिरोजपुर) में पुलिस और आबकारी विभाग के लगभग दो सौ मुलाजिमों ने गांव महालम में छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी पलविंदर सिंह ने बताया कि गांव महालम में पुलिस और आबकारी विभाग के दो सौ मुलाजिमों ने छापा मारा। पुलिस ने गांव से बड़ी मात्रा में लाहन, अवैध शराब और शराब तैयार करने वाली सामग्री बरामद की है। आरोपी अमरजीत कौर से 30 लीटर अवैध शराब, निशा रानी से 50 लीटर शराब, तेजा सिंह से 200 लीटर लाहन और अमरजीत सिंह से 350 लीटर लाहन बरामद हुई। डीएसपी ने बताया कि गांव महालम में अक्सर ही अवैध शराब को लेकर शिकायतें मिलती रहती है। पुलिस कार्रवाई भी करती है। रविवार को आबकारी विभाग के साथ मिलकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब और लाहन बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed