फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Police action at drug hotspots; 16 arrested.

Jalandhar News: ड्रग हॉटस्पॉट पर पुलिस का एक्शन, 16 गिरफ्तार

Sun, 11 Oct 2026 05:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 11 Oct 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Police action at drug hotspots; 16 arrested.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। पुलिस महानिरीक्षक निलांबरी विजय जगदाले के नेतृत्व में मोगा पुलिस ने ड्रग हॉटस्पॉट गांवों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में तीन नशा प्रभावित क्षेत्रों को घेराबंदी कर ड्रोन के जरिये विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान आठ मामले दर्ज किए गए और कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में 62 ग्राम हेरोइन, 150 नशीली गोलियां, 120 लीटर लाहन, दो .30 बोर पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने 49,400 रुपये ड्रग मनी भी जब्त की। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों पर नशे के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। मोगा के एमपी बस्ती, दौलेवाला (कोट ईसे खां) और नूरपुर हकीमां (धर्मकोट) गांवों में यह ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल तस्करों पर कार्रवाई नहीं, बल्कि नशे से प्रभावित लोगों को उपचार और पुनर्वास से जोड़ना भी है। इसी अभियान के दौरान एक व्यक्ति को गांव जनेर स्थित नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे नशीले पदार्थों की तस्करी या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे की तस्करी पर अंकुश लगाना और युवाओं को नशे से बचाना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed