फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP Mahila Morcha's protest against the Congress.

Jalandhar News: भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 12 Oct 2026 12:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha's protest against the Congress.
आरोपी सांसद को बचा रही कांग्रेस : जय इंदर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन एक कांग्रेसी सांसद पर लगे यौन शोषण के गंभीर आरोपों को लेकर किया गया।
मोर्चा की राज्य प्रधान जय इंदर कौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को घेरा। प्रदर्शन के दौरान भारी सुरक्षा के बीच पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं को कांग्रेस दफ्तर तक पहुंचने से रोका। झड़प के बाद जय इंदर कौर समेत कई महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया। जय इंदर कौर ने आरोप लगाया कि जेएनयू की 11 छात्राओं ने एक प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद पर यौन शोषण तथा मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति की जांच के बाद आरोपी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है लेकिन कांग्रेस पार्टी उसे बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जय इंदर कौर ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे कांग्रेस नेता महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ी बातें करते हैं लेकिन वे अपनी ही पार्टी के सांसद पर लगे इन गंभीर आरोपों पर चुप हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मांग की कि राहुल गांधी दोषी सांसद को तुरंत पार्टी से बाहर करें। उन्होंने सांसद का लोकसभा से इस्तीफा दिलाने की भी मांग की। पीड़ित 11 छात्राओं से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी जाए। दोषी सांसद के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed