{"_id":"62c08008106df541fd756d2d","slug":"picture-of-punjabi-singer-sidhu-musewala-on-the-posters-of-imran-khan-s-party-in-pak-by-elections-firozpur-news-pkl4554068116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के उपचुनाव में इमरान खान की पार्टी के पोस्टरों पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक के उपचुनाव में इमरान खान की पार्टी के पोस्टरों पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर
विज्ञापन
हुसैनीवाला बार्डर (फिरोजपुर)। पाकिस्तान में उपचुनाव होने जा रहे हैं, वहां पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ने अपने चुनावी पोस्टर पर पंजाब (भारत) के स्वर्गीय प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर छापी है। ये पोस्टर पाकिस्तान और भारत (पंजाब के सीमांत जिलों में) सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि 29 मई 2022 को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने गोलियां दाग सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी। सिद्धू मूसेवाला के चाहने वालों में बहुत से पाकिस्तानी भी हैं, इसलिए इमरान की पार्टी अपने चुनावी पोस्टर पर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर लगाकर चुनाव में वोट बटोरने में लगी है। उक्त पोस्टर पर इमरान खान व पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बेटे सैन कुरैशी की भी फोटो लगी है।
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का चुनावी पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में पंजाब (भारत) के प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर लगी है। पोस्टर पर 295 भी लिखा है, इसका मतलब है कि सिद्धू मूसेवाला इतने गीत गा चुका है। ये नंबर उनकी मौत की तारीख को भी दर्शाता है, क्योंकि मूसेवाला की हत्या 29 मई को हुई थी। इमरान की पार्टी सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर लगाकर अपना वोट बैंक मजबूत करना चाहती है, क्योंकि पाकिस्तान में इसके गीत सुनने वाले लोगों की संख्या बहुत है। इमरान की पार्टी के नेता भी टिप्पणी कर रहे हैं कि ये पोस्टर उनका सबसे अधिक वायरल हुआ है।
जानकारी के अनुसार फिरोजपुर सीमांत जिला है, जो पाक सरहद से सटा है। यहां के बहुत से लोगों के रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं। जो एक-दूसरे से फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया से जुड़े हैं, इसलिए यह पोस्टर यहां पर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभी सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच चल रही है, यह मुद्दा भारत व अन्य देशों में गरमाया हुआ है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के गुस्से में पंजाब (भारत) के संगरूर में हुए उप लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। अब पाक में इमरान की पार्टी अपनी जीत के लिए सिद्धू मूसेवाला का नाम इस्तेमाल करने में लगी है।
विज्ञापन
फोटो संख्या-02एफजेडआरपी02टीटी - फिरोजपुर सीमांत जिला में पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ की पार्टी के चुनावी पोस्टर पर लगी पंजाब (भारत) के सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर।