{"_id":"6630df33c8b5d89a200804d4","slug":"phillaur-police-arrested-two-youths-with-gold-and-diamond-jewelery-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: नाके पर पकड़े 63 लाख रुपये कीमत के सोने-हीरे के जेवर, कागज नहीं दिखा सके, पुलिस ने कब्जे में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: नाके पर पकड़े 63 लाख रुपये कीमत के सोने-हीरे के जेवर, कागज नहीं दिखा सके, पुलिस ने कब्जे में लिए
Tue, 30 Apr 2024 05:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:38 PM IST
सार
पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सोना-जेवरात और गाड़ी कब्जे में ले ली। इसकी सूचना तुरंत स्टेट इंटेलिजेंस प्रीवेटिव यूनिट जालंधर को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारी डीएस चीमा ने सोना और जेवराज कब्जे में ले लिए। सोने की कीमत 63 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
जालंधर में फिल्लौर पुलिस ने हाईटेक नाके पर आल्टो कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर गाड़ी में से 891 ग्राम सोना और डायमंड के जेवर बरामद किए हैं।
एसएसपी देहात अंकुर गुप्ता ने बताया कि डीएसपी फिल्लौर सरवनजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस ने चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार कार्रवाई करते हुए थाना फिल्लौर प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार और हाईटेक नाका इंचार्ज गुरशरण सिंह ने सतलुज पुल पर नाकाबंदी की हुई थी।
इसी दौरान दिल्ली नंबर की गाड़ी डीएल-06सीएस7655 को शक के आधार पर रोक कर कार सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ के बाद चेकिंग की गई तो गाड़ी में से 891.75 ग्राम सोना और डायमंड के गहने बरामद हुए। पूछताछ में दोनों व्यक्ति सोना और जेवरात संबंधी कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सोना-जेवरात और गाड़ी कब्जे में ले ली। इसकी सूचना तुरंत स्टेट इंटेलिजेंस प्रीवेटिव यूनिट जालंधर को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारी डीएस चीमा ने सोना और जेवराज कब्जे में ले लिए। सोने की कीमत 63 लाख रुपये आंकी जा रही है।