फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Petrol pump and gas agency owners ordered to install CCTV cameras

पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी मालिकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश

Wed, 27 Oct 2021 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump and gas agency owners ordered to install CCTV cameras
जालंधर। पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह के निर्देश पर डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर जगमोहन सिंह ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों और गैस एजेंसी मालिकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। पेट्रोल और गैस एजेंसी मालिकों के साथ की गई मीटिंग में सभी पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी मालिकों को सुरक्षा संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इन सबको जल्द से जल्द इन निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। इसके अलावा सभी पेट्रोल पंप मालिकों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने सभी मुलाजिमों का थाने में पुलिस वेरिफिकेशन कराएं। इसके साथ पेट्रोल पंप पर अग्निशमन यंत्र लगाएं। जिससे किसी अनहोनी की स्थिति में आग पर तत्काल काबू पाया जा सके। उन्होंने गैस की कालाबाजारी रोकने और पुलिस, फायर ब्रिगेड और नजदीकी अस्पताल के नंबर लिखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी गैस और पेट्रोल पंप मालिकों को बायोमीट्रिक मशीन लगाने और सुरक्षा के लिए एक गार्ड तैनात करने को कहा गया। इस मीटिंग में शहर के सभी प्रमुख गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप मालिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed