फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   People upset due to stagnation of work in RTA office

आरटीए कार्यालय में कामकाज ठप होने से परेशान हुए लोग

Tue, 26 Oct 2021 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
People upset due to stagnation of work in RTA office
जालंधर। रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) कार्यालय में अपना कार्य करवाने आ रहे लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। यूनियन की तरफ से 31 अक्टूबर तक पेन डाउन स्ट्राइक जारी रखने की घोषणा की गई है, जिसके चलते मंगलवार को रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी कार्यालय के अलावा कई सरकारी विभागों में कामकाज ठप्प रहा। हालांकि मंगलवार को आरटीए कार्यालय खुला तो था, लेकिन कर्मचारियों ने वहां काम बंद करवा दिया। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुखजीत सिंह के नेतृत्व में सदस्य आरटीए कार्यालय पहुंचे व खिड़की नंबर 5 पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को काम बंद करने का कहा। काम बंद होने से वहां आए आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने यह आरोप भी लगाए कि आरटीए कार्यालय के मुलाजिम लोगों के लिए तो खिड़की बंद रख रहे हैं, लेकिन प्राइवेट कारिंदे अंदर से अपने काम करवा रहे हैं। इसके चलते लोगों में सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ गुस्सा भी देखा गया। 31 अक्तूबर तक चलने वाली हड़ताल के कारण आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed