फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   People Rampura agitated sewerage blockage protesters shouted slogans MLA Amit Vij and Nigam

सीवरेज ब्लॉकेज से परेशान रामपुरा के लोगों ने किया प्रदर्शन, मोहल्लावासियों ने विधायक अमित विज और निगम के खिलाफ की नारेबाजी

Sat, 19 Dec 2020 04:26 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
People Rampura agitated sewerage blockage protesters shouted slogans MLA Amit Vij and Nigam
पठानकोट। कई वर्षों से ब्लाक सीवरेज, गंदे पानी और बंद पड़ी निकासी से परेशान होकर वार्ड 14 मोहल्ला रामपुरा के लोगों ने शनिवार को निगम और पठानकोट विधायक अमित विज के खिलाफ प्रदर्शन किया। मोहल्ला निवासी नितिन महाजन, मुकेश बिट्टू, सुलेखा, रजनी, नीलम और मीना ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से इस नर्क जैसे माहौल में रहने को मजबूर हैं। ओवरफ्लो सीवरेज के कारण गंदा पानी गलियों से होता हुआ घरों के अंदर भर जाता है। इससे मोहल्ले के कई लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। कई बार इसकी शिकायत निगम को दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी समस्याओं को जल्द हल नहीं किया गया तो आने वाले समय में वे संघर्ष को और तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed