फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   People protested against the mobile tower being installed in the residential complex

आवासीय परिसर में लग रहे मोबाइल टावर का लोगों ने किया विरोध

Tue, 17 May 2022 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
People protested against the mobile tower being installed in the residential complex
अबोहर में निर्माणाधीन मोबाईल टॉवर का विरोध कर रहे लोग। - फोटो : ABOHAR
अबोहर। नई आबादी गली नंबर 11 में एक मकान के ऊपर लग रहे जियो कंपनी के मोबाइल टावर का आसपास के लोगों ने विरोध किया। जिसकी सूचना मिलते ही पहुंची थाना नंबर 2 की पुलिस ने मोबाइल टावर लगाने का कार्य रुकवा दिया। जबकि लोगों का कहना है कि मोबाइल टावर की तरंगों से लोगों में विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलती हैं, इसलिए वह ये टावर नहीं लगने देंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नई आबादी गली नंबर 11 में एक मकान के ऊपर जियो कंपनी का टावर लगाया जा रहा है। जिसकी सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग पहुंच गए और टावर लगाने का विरोध किया। सूचना मिलते ही थाना नंबर 2 की पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल शुरू की। थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि अपने घर की छत पर टावर लगवाने वाले व्यक्ति ने डीसी से इसकी मंजूरी लेकर नगर निगम में इसकी बनती फीस भी जमा करवाई है। लेकिन जब लोगों ने विरोध किया तो उन्होंने पहुंचकर टावर निर्माण का कार्य बंद करवा दिया और मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। इधर मौजूद मोहल्लावासियों का कहना था मोबाइल टावर से निकलने वाली घातक किरणों से लोगों में विभिन्न प्रकार की बीमारियां पैदा होती हैं। इसलिए वे इसका विरोध कर रहे हैं। वे किसी भी सूरत में इस टावर का निर्माण नहीं होने देंगे। टावर लगाने का विरोध करने वालों में महिंद्र कुमार, प्रेम कुमार, वेद प्रकाश, पुनीत शर्मा, संजीव शर्मा, ललित रहेजा, सुशील कुमार तथा लक्ष्मण कुमार व अन्य शामिल थे।
विज्ञापन

फोटो एबीआर 1 है
कैप्शन: अबोहर में निर्माणाधीन मोबाईल टॉवर का विरोध कर रहे लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed