फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pensioners gherao PRTC head office, threaten to intensify agitation if demands are not met.

Jalandhar News: पेंशनरों का पीआरटीसी हेड ऑफिस का घेराव, मांगें पूरी न होने पर संघर्ष तेज करने की चेतावनी

Wed, 17 Dec 2025 07:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Pensioners gherao PRTC head office, threaten to intensify agitation if demands are not met.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को ठंड के बावजूद पीआरटीसी हेड ऑफिस का घेराव किया और जोरदार धरना दिया। पेंशनर्स एसोसिएशन के चेयरमैन मुकंद सिंह और प्रदेश अध्यक्ष भगवंत सिंह कंगनवाल की अगुवाई में हुए इस धरने में पंजाब के विभिन्न डिपो से जुड़े पेंशनरों ने भाग लिया। इस दौरान पीआरटीसी मैनेजमेंट और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
धरने में पेंशनरों ने अपने बकाया भुगतान और देरी से मिलने वाली पेंशन पर कड़ी नाराजगी जताई। प्रदेश अध्यक्ष भगवंत सिंह कंगनवाल ने मैनेजमेंट की चुप्पी की निंदा करते हुए कहा कि पेंशनरों ने अपनी पूरी जिंदगी पीआरटीसी की सेवा में बिताई लेकिन आज उन्हें अपने हक के लिए लगातार विरोध प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद हर महीने 10 तारीख तक पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है, साथ ही 2016 के पे ग्रेड और रिटायर हो रहे कर्मचारियों के बकाए का भुगतान भी लंबित है। एक साल से पेंडिंग मेडिकल बिल का भी भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पीआरटीसी की वित्तीय स्थिति और अन्य मुद्दे
सेक्रेटरी जनरल हरी सिंह चमक ने सरकारी लूट की निंदा करते हुए कहा कि मुफ्त बस यात्रा जैसी योजनाओं के कारण पीआरटीसी को सालाना 500 करोड़ का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसे रोकने और पीआरटीसी की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। इसके अलावा, किलोमीटर स्कीम को पीआरटीसी के लिए जानलेवा बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे निजीकरण को बढ़ावा मिल रहा है और कर्मचारियों के हितों का उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष तेज करने की चेतावनी
चेरमैन मुकंद सिंह ने चेतावनी दी कि अगर इस महीने के अंत तक बकाया भुगतान नहीं किया गया, तो पेंशनरों को सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी बकाया शीघ्र दिए जाने चाहिए। धरने में बचित्तर सिंह (लुधियाना डिपो), गुरमीत सिंह (कपूरथला), काला सिंह (कोटकपुरा), गोपाल कृष्ण (बठिंडा), ज्ञान चंद (बुढलाडा), सुखविंदर सिंह (बरनाला), बलवंत सिंह (संगरूर), जगतार सिंह (पटियाला), और हरभजन सिंह (चंडीगढ़) ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article