फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pathankot's Patwari arrested in disproportionate expenditure case

आय से अधिक खर्च मामले में पठानकोट का पटवारी गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2020 09:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Pathankot's Patwari arrested in disproportionate expenditure case
आय से अधिक खर्च करने के मामले में विजिलेंस ने पठानकोट के एक पटवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने 5 साल के दौरान अपनी आय से 57.92 लाख रुपये अधिक खर्च किए। अमृतसर में दर्ज मामले के बाद पठानकोट के डीएसपी विजिलेंस सतपाल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अमृतसर रेंज के विजिलेंस एसएसपी परमपाल ने बताया कि तारागढ़ के गांव बेगोवाल निवासी पटवारी हरीश, जो हलका सुजानपुर (अब रायपुर) में तैनात था। इसके खिलाफ 13 फरवरी 2019 से जांच शुरू की गई, जिसमें एक अप्रैल 2012 से लेकर 31 मार्च 2017 तक की आमदनी और खर्च का हिसाब जुटाया तो पाया कि पटवारी हरीश कुमार की आमदनी 52 लाख 2 हजार 134 रुपये बनी। जबकि उसने इस दौरान 1 करोड़ 9 लाख 94 हजार 467 रुपये अतिरिक्त खर्च किए। यह उसकी कुल आमदन से 57 लाख 92 हजार 333 रुपये अधिक थे। उन्होंने बताया कि पठानकोट विजिलेंस यूनिट के डीएसपी सतपाल ने मामले की जांच की और पाया कि पटवारी ने भ्रष्ट तरीकों से पैसा इकट्ठा किया और आमदनी से अधिक खर्च किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed