फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pastor Bajinder Singh Born in Haryana established himself in Punjab 37 lakh subscribers on Youtube

Pastor Bajinder Singh:हरियाणा में पैदा हुआ पंजाब में पैर जमाए, विदेश तक पहचान, ये है पादरी की पूरी कुंडली

Sun, 30 Mar 2025 05:41 PM IST
अंकेश ठाकुर सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 30 Mar 2025 05:41 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर के गांव ताजपुर स्थित द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम के पास्टर प्रोफिट बजिंदर सिंह मूल रूप से हरियाणा का रहना वाला है। महिला दुष्कर्म मामले में पादरी के खिलाफ मोहाली कोर्ट एक अप्रैल को सजा पर फैसला सुनाएगी। 

विज्ञापन
Pastor Bajinder Singh Born in Haryana established himself in Punjab 37 lakh subscribers on Youtube
पास्टर बजिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली की अदालत द्वारा रेप केस में दोषी करार दिए जा चुके प्रोफेट बजिंदर सिंह का जन्म हरियाणा के यमुनानगर में एक जाट परिवार में हुआ था। 2000 के दशक की शुरुआत में उसे हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था। उसके ताल्लुकात कई राजनीतिक लोगों व अधिकारियों के साथ बने और उसकी सभा में आने वालों की संख्या बढ़ती ही चली गई। जेल में ही बजिंदर ने ईसाई धर्म अपनाया था। रिहा होने के बाद बजिंदर सिंह ने साल 2012 में प्रार्थना सभाएं करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन


बजिंदर सिंह ने जालंधर के ताजपुर गांव में चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम की स्थापना साल 2016 में की थी। उसके चर्च की देशभर में 260 शाखाएं हैं। सबसे बड़ी चर्च मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में है। वह चमत्कारिक उपचारों का दावा करता है, उसकी सभाओं में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन


प्रोफेट बजिंदर सिंह के नाम से यूट्यूब चैनल भी है जिस पर उसके करीब 37 लाख सब्सक्राइबर हैं। बजिंदर सिंह की शाखाएं विदेश में भी हैं, इसमें अमेरिका, इजरायल, मॉरिशस, मलयेशिया, ऑस्ट्रेलिया तक का नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे यशू-यशू से मिली लोकप्रियता 
खुद को प्रोफेट बताने वाला बजिंदर लोगों को एचआईवी, गूंगेपन और बहुत कुछ से ठीक करने का दावा करता है। उसे मेरे यशू-यशू से खासी लोकप्रियता मिली थी। जालंधर में द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम'' का संस्थापक पास्टर बजिंदर विवादों में रहा है। बजिंदर सिंह पर साल 2018 में भी दुष्कर्म का आरोप लगा था, जो पंजाब के जीरकपुर निवासी एक महिला ने लगाया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके बजिंदर को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई थी। इस मामले में अब बजिंदर सिंह को कोर्ट ने दोषी पाया है। कपूरथला में भी बजिंदर पर मामला दर्ज हुआ है। 

महिला को कई बार भेजे गलत मैसेज
दर्ज एफआईआर में महिला ने कहा है कि वह साल 2017 में बजिंदर सिंह के चर्च की टीम में शामिल हुई थीं। एफआईआर में यह आरोप लगाया गया है कि साल 2022 में अभियुक्त ने पीड़िता से छेड़छाड़ शुरू कर दी और कई बार गलत मैसेज भी भेजे। महिला ने बताया उन्होंने दिसंबर 2017 में जालंधर जिले के ताजपुर गांव स्थित ग्लोरी ऑफ विजडम चर्च नामक सत्संग में जाना शुरू किया था, 2020 में वह इस चर्च की टीम में शामिल हो गईं और पास्टर बजिंदर की नजर में आईं। पास्टर ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उससे चैटिंग करने लगा, अभियुक्त ने कई बार फोन पर अनुचित मैसेज भी भेजे। 

महिला को गले लगाने की कोशिश
महिला के अनुसार पास्टर बजिंदर सिंह ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर इस बारे में किसी से कुछ कहा तो उसे व उसके परिजनों की हत्या कर दी जाएगी। साल 2022 में पास्टर बजिंदर सिंह ने इस महिला को गले लगाने की कोशिश की थी और उसे गंदे तरीके से छुआ था। पास्टर को दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय पकड़ा, जब वह लंदन जा रहा था, आरोप साबित न होने पर उसे बरी कर दिया गया था। सितंबर 2022 में दिल्ली के एक परिवार ने आरोप लगाया था कि बजिंदर ने उनसे उनकी कैंसर पीड़ित बेटी का इलाज प्रार्थनाओं से करने के लिए पैसे मांगे, लेकिन वह बच नहीं सकी। साल 2023 में आयकर विभाग ने जालंधर में बजिंदर सिंह से जुड़े ठिकानों पर दबिश दी। 

युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल
पास्टर बजिंदर सिंह का 6 मिनट 26 सेकेंड का मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि दफ्तर में पादरी बजिंदर अपनी कुर्सी पर बैठा है और सामने तीन महिलाएं सोफे पर बैठी हैं। दूसरी ओर कुर्सियों पर कुछ युवक बैठे हैं, बातचीत के दौरान पादरी ने एक युवक पर फोन फेंककर हमला किया और पास में रखे पर्स जैसे सामान को युवक के सिर पर दे मारा। बजिंदर ने युवक को लगातार 10-12 थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद उसने महिला को उंगली दिखाते हुए धमकी दी, फिर महिला और पादरी के बीच बहस हुई और नौबत हाथापाई की आ गई। पादरी महिला को धक्का मारते व गला पकड़ते नजर आया। कुछ लोगों ने मामले को शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed