फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Passport fairs held at Jalandhar, Hoshiarpur, Phagwara, Moga and Pathankot

Jalandhar News: जालंधर, होशियारपुर, फगवाड़ा, मोगा और पठानकोट में लगे पासपोर्ट मेले

Sun, 25 Dec 2022 09:08 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 09:08 PM IST
विज्ञापन
Passport fairs held at Jalandhar, Hoshiarpur, Phagwara, Moga and Pathankot
जालंधर। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर आवेदकों की सुविधा के लिए जालंधर, होशियारपुर, फगवाड़ा, मोगा और पठानकोट में पासपोर्ट मेले का आयोजन किया गया, जहां आवेदकों की मुलाकात का समय निश्चित करने के साथ-साथ आवश्यक प्रक्रियाएं लागू की जा रही हैं। ये पासपोर्ट मेले लोगों के पासपोर्ट बनने में हो रही परेशानी और विदेशों में बसे भारतीयों की शिकायत के बाद लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी यशपाल ने इन पासपोर्ट मेलों की जानकारी देते हुए बताया कि जालंधर पासपोर्ट सेवा केंद्र-1 में कुल 695 अप्वाइंटमेंट जारी की गई, जिनमें 278 आम और 417 तत्काल शामिल है। उन्होंने बताया कि इसी तरह 275 आम और 191 तत्काल सहित 466 अप्वाइंटमेंट मौके पर बुक किए गए। इसके इलावा 232 आम और 82 तत्काल अप्वाइंटमेंट की प्रक्रिया अधिकारियों की ओर से लागू की गई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट मेलों का आयोजन करने का निर्णय लिया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आवेदकों को जल्द आम और तत्काल अप्वाइंटमेंट मिल सके। उन्होंने बताया कि हाल ही में तत्काल अप्वाइंटमेंट के तहत अगले कार्य दिवस का समय उपलब्ध है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने आगे बताया कि पासपोर्ट सेवा केंद्र जालंधर-2 में 278 आम और 417 तत्काल सहित 695 अप्वाइंटमेंट जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी तरह 278 आम और 131 तत्काल अप्वाइंटमेंट की बुकिंग के अलावा 233 आम और 60 तत्काल अप्वाइंटमेंट लागू की गई। होशियारपुर में पासपोर्ट मेले का भी आयोजन किया गया जिसमें 695 अप्वाइंटमेंट जारी किए गए, जबकि 381 अप्वाइंटमेंट बुक किए गए। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में आम और तत्काल श्रेणी की 288 अप्वाइंटमेंट की प्रक्रिया लागू की गई है। इसी तरह मोगा और फगवाड़ा में 95-95 ऐसे अप्वाइंटमेंट जारी किए गए। उन्होंने बताया कि मोगा में 64 और फगवाड़ा में 81 अप्वाइंटमेंट की प्रक्रिया लागू की गई साथ ही फगवाड़ा में पासपोर्ट मेले के दौरान कुल 95 अप्वाइंटमेंट जारी करने के साथ 70 अप्वाइंटमेंट पर प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed