फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Parents get introduced to education related schemes

अभिभावकों को शिक्षा संबंधित योजनाओं से कराया रूबरू

Wed, 05 May 2021 11:22 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Parents get introduced to education related schemes
जालंधर। सरकारी स्कूलों के शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से कई प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। इन प्रोजेक्टों का जायजा लेने के लिए सह जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी ने सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल, नेहरू गार्डन, सरकारी कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल, आदर्श नगर व लाडोवाली रोड के सरकारी स्कूलों का दौरा किया। साथ ही यहां पर चल रही दाखिला मुहिम की स्थिति की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने स्कूलों की तरफ से किए जा रहे कार्यों पर अपनी संतुष्टि जाहिर की और दाखिले बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिभावकों से बात कर सरकारी स्कूलों की स्थिति और पढ़ाई के बारे में उनकी राय जानी। वहीं, ऑनलाइन क्लासें, मुफ्त मिलने वाली किताबों, वर्दियां, स्कॉलरशिप, मुफ्त कोचिंग और मेरिटोरियस स्कूल में मुफ्त दाखिला संबंधी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों और अभिभावकों को कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए सरकारी दिशा- निर्देशों का पालन करने और सावधानियां बरतने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed