फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Paramilitary force troops reached Pathankot to make Shri Amarnath Yatra a success

Jalandhar News: श्री अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने के लिए पठानकोट पहुंचीं पैरामिलिट्री फोर्स की टुकड़ियां

Sat, 05 Jul 2025 06:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
Paramilitary force troops reached Pathankot to make Shri Amarnath Yatra a success
सूरज प्रकाश। पठानकोट
विज्ञापन

श्री अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने के लिए पठानकोट में अन्य राज्यों से अतिरिक्त पैरामिलिट्री फोर्स की टुकड़ियां भेजी गई हैं। जिले में कई पैरामिलिट्री फोर्स की टुकड़ियां चप्पे-चप्पे पर तैनात की गई हैं। एक टुकड़ी में करीब 100 जवान रहते हैं। बम निरोधक दस्ते भी संदिग्ध स्थानों की जांच कर रहे हैं।
किसी को भी बिना चेकिंग व नाम दर्ज करवाए श्री अमरनाथ यात्रा में शामिल नहीं होने दिया जा रहा। पठानकोट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की फिजिकल चेकिंग हो रही है। अमृतसर, बटाला, गुरदासपुर से आने वाले श्रद्धालुओं को माधोपुर में चेकिंग व रजिस्ट्रेशन के बिना आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। जेएंडके की तरफ जाते सभी रास्ते सील कर दिए हैं। जरूरत के अनुसार सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन से भी गश्त कर रही हैं। बिना दस्तावेज वाले वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र में 6 नाके लगाए गए हैं। एक नाके पर पंजाब पुलिस के 6 जवान और पैरामिलिट्री फोर्स के 6 जवान तैनात हैं। वहीं, माधोपुर क्षेत्र में दो इंटरस्टेट नाके लगे हैं। शाहपुरकंडी, नंगलभूर-मीरथल, धार, दुनेरा, चक्की पुल, मलिकपुर चौक, परमानंद और शहर के अंदरूनी हिस्से समेत करीब 24 सुरक्षा नाके लगाए गए हैं। इन सभी नाकों पर कमांडो, पंजाब पुलिस के जवान व केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात है। बख्तरबंद गाड़ियां भी तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएंडके से वाॅकी टॉकी लेकर आ रहा आरोपी दबोचा
थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि जेएंडके-पंजाब बाॅर्डर पर चेकिंग दौरान दीपक शर्मा निवासी चावा (गुरदासपुर) को वाॅकी टॉकी की एक जोड़ी के साथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगा रहीं हैं कि वह वाॅकी टाकी क्यों लेकर आया था।

--- फोटो: 01 चेकिंग करती फोर्स। फोटो: 01पी01 इंटरस्टेट नाके पर तैनात फोर्स से बातचीत करते हुए एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों। फोटो: 01पी02 एसएसपी पठानकोट और अन्य सुरक्षा अधिकारी स्थिति का जायजा लेते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article