फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Paper written in Urdu found with balloons on the border, panic in the area

Jalandhar News: सीमा पर गुब्बारे के साथ उर्दू में लिखा मिला कागज, इलाके में दहशत

Thu, 31 Aug 2023 05:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 31 Aug 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
Paper written in Urdu found with balloons on the border, panic in the area
पुलिस ने गुब्बारा और उर्दू का नोट जांच के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। सीमावर्ती क्षेत्र गांव दतियाल में किसान के खेतों में एक गुब्बारा और उर्दू में लिखा हुआ कागज का टुकड़ा मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। देखा जाए तो पहले भी यह सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तानी गुब्बारे धमकी भरे नोट के साथ बार्डर पार से भेजे जाते थे। यहां यह भी बता दें कि करीब 16 दिन पहले इस एरिया के साथ लगते गांव सिंबल स्कोर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया बार्डर पार करके घुस आया। गांव के लोगाें ने बताया कि उन्हें खेतों में एक फटा हुआ लाल रंग का गुब्बारा और एक कागज का टुकड़ा मिला, जिस पर उर्दू में लिखा है। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत निकटवर्ती पुलिस स्टेशन में दी। घटना का जायजा लेने के लिए थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी हरप्रकाश सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों वस्तुएं कब्जे में लेकर उन्हें जांच के लिए भेज दिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उर्दू में क्या लिखा है। पुलिस जांच कर रही है कि यह गुब्बारा और नोट पाकिस्तानी तस्करों ने तो नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed