फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Panchayat member killed publicly by firing 20 bullets in Nawanshahr

नवांशहर में 20 गोलियां बरसाकर सरेआम पंचायत सदस्य की हत्या, सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे पेट्रोल पंप पर हुई वारदात

Tue, 29 Mar 2022 01:27 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Panchayat member killed publicly by firing 20 bullets in Nawanshahr
नवांशहर। कार में सवार होकर आए चार-पांच हमलावरों ने गांव कंगा में पंचायत सदस्य मक्खन सिंह की पेट्रोल पंप पर सरेआम 20 गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। वारदात सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। सभी हमलावरों के पास रिवाल्वर थे। उन्होंने मक्खन के मुंह में भी गालियां मारीं। पुलिस ने पत्नी अंकिता की शिकायत पर सोनू खत्री, दीपा बेगमपुर के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि हमलावरों की संख्या चार से पांच बताई जा रही है। सोनू खत्री व दीपा बेगमपुर पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। वर्तमान में दोनों फरार चल रहे हैं। पुलिस मक्खन की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश मानकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मृतक मक्खन कंगा की पत्नी अंकिता ने पुलिस को बताया कि गांव में उनका मकान बन रहा है। ऐसे में वह अपने पति के साथ मायके गरचा में ही रह रही है। मक्खन रोज की तरहअपने गांव कंगा गया और सुबह करीब 6:30 बजे गांव के पास ही पेट्रोल पंप पर एक्टिवा में तेल डलवाने लगा। तभी एक कार में चार से पांच हमलावर वहां पहुंचे। कार से उतरते ही उन्होंने मक्खन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियां लगने से मक्खन की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों ने जमीन पर पड़े मक्खन के मुंह में भी कई गोलियां मारीं। इसके बाद हमलावर कार में बैठकर फरार हो गए। अंकिता के अनुसार, उसके पति के साथ सोनू खत्री व दीपा बेगमपुर का कुछ दिन पहले किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने मक्खन की हत्या की है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदिर्शयों ने बताया- मौके पर पड़े थे करीब 24 खोल
सुबह सुबह हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी समेत थाना राहों की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल पर करीब 24 खोल पड़े थे। घटना सीसीटीवी में भी कैद नहीं हो सकी क्योंकि पेट्रोल पंप के कैमरे खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश में की गई हत्या, पोस्टमार्टम में पता चलेगा कितनी गोलियां लगीं
एसपी (जांच) सर्बजीत बाहिया ने बताया कि पुरानी रंजिश में हत्या की गई है। सोनू व दीपा समेत एक अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि हमलावरों की संख्या चार से पांच बताई जा रही है। मक्खन के शरीर में कितनी गोलियां लगी हैं, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही चल सकेगा। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed