{"_id":"f7ac1abb7a53730684a35aa7cc2fc357","slug":"pakistan-university-ptu-humanity-lesson-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी के प्रबंधक पीटीयू में सीख रहे मानवता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी के प्रबंधक पीटीयू में सीख रहे मानवता का पाठ
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 16 Jun 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की तीन टॉप यूनिवर्सिटी के शिक्षक पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से
विज्ञापन
मानवता का पाठ पढ़कर पाक नागरिकों को मानवता की सीख दे रहे हैं। वहीं
यूनिवर्सिटी ऑफ सिंध के वीसी व रजिस्ट्रार मानवता का पाठ पढ़ने के लिए जल्द
ही पीटीयू आने वाले हैं। इन दिनों नेपाल की यूनिवर्सिटी के वीसी ह्यूमन
वैल्यू विषय पर जानकारी हासिल करने लिए पीटीयू आए हुए हैं।
पीटीयू ने अब अपने अधीन सभी कॉलेजों में 2011 मेें ह्यूमन वैल्यू विषय को पक्के तौर पर लागू किया था। इसमें अभी तक डेढ़ लाख बच्चे इस कोर्स को कर चुके हैं। इसका प्रसार इस कदर तेजी से हुआ कि पाक तक जा पहुंचा। हाल ही में पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस लाहौर, यूनिवर्सिटी ऑफ एजुकेशन लाहौर, फैसलाबाद की सरकारी यूनिवर्सिटी के वीसी, रजिस्ट्रार व डीन पीटीयू से ह्यूमन वैल्यू एंड प्रोफेशनल एथेक्सि पर सर्टिफिकेट हासिल कर वापस पाक जाकर मानवता का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया है। वहीं यूनिवर्सिटी ऑफ सिंध के वीसी, रजिस्ट्रार व डीन ने भी पीटीयू से संपर्क कर इस विषय पर कोर्स करने के लिए बात की है। नेपाल के अलावा भूटान के भी पांच लोग मानवता पर कोर्स करने के लिए पीटीयू आने की तैयारी कर रहे हैं।
पीटीयू इस कोर्स को बीटेक, बी फार्मेसी, बीसीए की पढ़ाई कर चुके विद्यार्थियों को करवाती है। पीटीयू अकादमिक डीन डॉ. बूटा सिंह ने कहा कि इस कोर्स को करवाने का मकसद विद्यार्थियों में पैसा कमाने के साथ मानवता की भावना पैदा करना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में मानव मशीन का रूप धारण करता जा रहा है। नौजवानों के दिल में मानवता के प्रति आदर, मानवता की भावना बनी रही, इस कोर्स के जरिये बताया जाता है। इस विषय पर पीएचडी भी शुरू कर दी गई है।