फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pak smuggler injured by BSF bullet, two absconding

बीएसएफ की गोली से पाक तस्कर जख्मी, दो फरार

Thu, 02 Sep 2021 08:08 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
Pak smuggler injured by BSF bullet, two absconding
फिरोजपुर। सरहद पर हेरोइन की डिलीवरी देने पहुंचे तीन पाक तस्करों में से एक बीएसएफ की गोली से गंभीर जख्मी हो गया। उक्त जख्मी तस्कर को बीएसएफ ने काबू कर लिया है, जबकि दो तस्कर हेरोइन की खेप लेकर भागने में कामयाब हो गए। वीरवार सुबह वारदात स्थल पर सर्च आपरेशन चलाने पर वहां से बीएसएफ को दो हेरोइन के पैकेट बरामद हुए हैं। जख्मी पाक तस्कर को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। यह घटना बुधवार रात्रि भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर से सटी बीएसएफ की सतपाल चौकी के नजदीक घटित हुई है।
विज्ञापन

बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि उनके जवान रात के समय सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त करते हुए बीओपी सतपाल के नजदीक पहुंचे तो उन्होंने फेंसिंग पार पाकिस्तान की तरफ अंधेरे में पाक तस्करों की गतिविधियां महसूस कीं। पाक तस्कर भारतीय सीमा में फेंसिंग तक पहुंच गए थे और हेरोइन के पैकेट फेंसिंग के इस पार फेंकने का प्रयास कर रहे थे कि बीएसएफ ने फायरिंग कर दी। बीएसएफ की गोली एक पाक तस्कर की जांघ पर लगी और गंभीर जख्मी हो गया। उसके दोनों साथी हेरोइन की खेप उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए तस्कर का नाम इरशाद पुत्र अशरफ वासी कसूर (पाकिस्तान) बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह वारदात स्थल पर सर्च अभियान चलाने पर वहां से हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए हैं, हेरोइन का वजन दो किलो 124 ग्राम है। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि हेरोइन की बड़ी खेप की डिलीवरी को नाकाम करने सफलता मिली है। पकड़े गए तस्कर से पूछताछ में पता चलेगा कि किसने हेरोइन की खेप मंगवाई थी और उसके यहां पर कौन-कौन से साथी हैं। इरशाद से बड़े खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिविल अस्पताल फिरोजपुर की डॉ. शिवकरण का कहना है कि वीरवार सुबह सवा सात बजे बीएसएफ के जवान जख्मी हालत में पाक तस्कर इरशाद को अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। डॉ. आज्ञापाल और शिवकरण ने इरशाद की जांघ में धंसी गोली निकालकर उसका इलाज शुरू कर दिया है। इरशाद खतरे से बाहर है, उसे अब बीएसएफ के हवाले किया जाएगा। दूसरी तरफ थाना सदर पुलिस का कहना है कि इरशाद अपने साथियों के साथ सरहद पर हेरोइन की खेप की डिलीवरी देने पहुंचा था। बीएसएफ की गोली से जख्मी हुआ है। बीएसएफ इरशाद से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed