फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Opposition enraged over CM Bhagwant Mann address from behind bulletproof glass on independence day

Punjab: सीएम मान के बुलेट प्रूफ शीशे के पीछे से संबोधन पर भड़का विपक्ष, किया सवाल-किस बात का डर था

Fri, 16 Aug 2024 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 11:30 AM IST
सार

इस साल के स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब का राज्य स्तरीय समागम जालंधर में आयोजित किया गया। ध्वजारोहण के बाद सीएम मान ने बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े होकर अपना संबोधन दिया। इस पर राजनीति तेज हो गई है।   

विज्ञापन
Opposition enraged over CM Bhagwant Mann address from behind bulletproof glass on independence day
स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भगवंत मान ने जालंधर में आयोजित राज्य स्तरीय समागम में ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीएम मान ने उच्च सुरक्षा बुलेटप्रूफ ग्लास शील्ड के पीछे से लोगों को संबोधित किया। अब इस पर राजनीति गरमा गई है। 

विज्ञापन


यह पहली बार है कि पंजाब के किसी मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संबोधन की सुरक्षा के लिए विशेष उच्च सुरक्षा बुलेटप्रूफ ग्लास शील्ड का इस्तेमाल किया गया। इसको लेकर विरोधी दल के नेताओं ने सीएम पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


पीपीसीसी प्रधान अमरिंदर वडिंग, पूर्व मंत्री परगट सिंह व विधायक सुखपाल खैरा ने कहा है कि चुनाव से पहले सीएम मान कहते थे कि अगर लोगों के बीच जाने से डर लगता है तो मुर्गीखाना खोल लेना चाहिए। अब सीएम मान खुद डर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के लिए ही खरीदी गई थी स्क्रीन

बुलेटप्रूफ ग्लास से ढकी इस स्क्रीन को पंजाब पुलिस ने विशेष तौर पर जालंधर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम भगवंत मान के भाषण के लिए ही खरीदा था।

अधिकारी बोले-सीएम को हमेशा खतरा होता है

गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इस अवसर पर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और सीएम की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी मौजूद थी। 
हालांकि उनकी सुरक्षा में तैनात अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री को विशेष सुरक्षा प्राप्त है और ऐसे राज्य स्तरीय आयोजनों में हमेशा खतरा बना रहता है। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी कदम उठाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed