{"_id":"698eb493d4ccd02b6b01602c","slug":"operation-lotus-in-punjab-former-aap-mla-sheetal-angural-revelations-raghav-chadha-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में ऑपरेशन लोट्स: पूर्व आप विधायक नेता शीतल अंगुराल के खुलासे से हड़कंप, क्यों आया राघव चड्ढा का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में ऑपरेशन लोट्स: पूर्व आप विधायक नेता शीतल अंगुराल के खुलासे से हड़कंप, क्यों आया राघव चड्ढा का नाम
Fri, 13 Feb 2026 10:50 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:50 AM IST
सार
संगरूर से आप विधायक नरिंदर कौर भराज ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी पर भाजपा की टिकट देने और बंद कमरे में बैठक का ऑफर देने का आरोप लगाया था। भाजपा ने इस पर पलटवार किया था। अब शीतल अंगुराल के आरोपों से फिर सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन
भाजपा नेता शीतल अंगुराल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक और वर्तमान भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने ‘ऑपरेशन लोट्स’ को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा पर लगाए गए ‘ऑपरेशन लोट्स’ के आरोप पूरी तरह निराधार थे और यह एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा था। अंगुराल ने वरिष्ठ आप नेता राघव चड्ढा का नाम लेते हुए दावा किया कि विधायकों को मोहरा बनाकर जनता को गुमराह किया गया।
विज्ञापन
अंगुराल के अनुसार, वर्ष 2022 में चंडीगढ़ स्थित कोठी नंबर 50 में एक गुप्त बैठक हुई थी, जिसमें रणनीति बनाई गई कि भाजपा के खिलाफ झूठी शिकायतों का नैरेटिव कैसे खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि उस समय वे नए विधायक थे और पार्टी लाइन के अनुसार कार्य करते रहे, लेकिन अब सच्चाई सामने लाना जरूरी समझते हैं। उनका दावा है कि विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये के ऑफर वाली कॉल्स भी “प्लांटेड” थीं।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में अंगुराल ने पंजाब पुलिस और विजिलेंस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि यदि आरोप सही थे तो एफआईआर के बावजूद आज तक कोई गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। अंगुराल ने यह भी कहा कि उनका व्यक्तिगत आईफोन अभी पुलिस के पास है, जिसमें कथित फर्जी कॉल्स की रिकॉर्डिंग मौजूद है।
अंगुराल ने आरोप लगाया कि जब भी सरकार का राजनीतिक ग्राफ गिरता है, तब ‘ऑपरेशन लोट्स’ का मुद्दा उछाला जाता है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को जनता के सामने लगातार उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन