फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   online cheater arrest from mathura

ऑनलाइन ठगी करने वाला शातिर मथुरा से गिरफ्तार

Sun, 11 Apr 2021 06:22 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
online cheater arrest from mathura
लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर को मामून कैंट पुलिस ने मथुरा के गांव देवसेरस से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यूपी के जिला मथुरा, गांव देवसेरस निवासी फजरू पुत्र रहमत के तौर पर हुई है। आरोपी ने पठानकोट के सैन्य क्षेत्र मामून कैंट में तैनात हवलदार से 45 हजार की ठगी की थी। मामून पुलिस और जिला साइबर सेल की टीम ने 3 महीने की मशक्कत के बाद उक्त शातिर को गिरफ्तार दबोच लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी कई राज्यों में लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है।
विज्ञापन

1800 लोगों को कर चुका है फेक कॉल
थाना मामून कैंट प्रभारी नवदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी की कॉल डिटेल चेक करने पर सामने आया है कि वो 1800 से अधिक लोगों को फेक कॉल कर चुका है। इसके पास से 10 सिम और 2 मोबाइल बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी का पूरा परिवार इन गतिविधियों में संलिप्त है। उन्होंने बताया कि पूरे मिशन में उन्हें गोवर्द्धन पुलिस स्टेशन के अधिकारियों का पूरा सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि देवसेरस गांव के अधिकतर लोग ठगी, अपहरण और लूट की वारदातों में संलिप्त हैं।
विज्ञापन

सैन्य हवलदार से ऐसे की थी ठगी
एसएचओ मामून कैंट नवदीप शर्मा ने बताया कि नवंबर 2020 को मामून कैंट स्थित 26 पंजाब बटालियन में तैनात हवलदार जगदेव सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि आरोपी ने उसे फोन कर खुद को उसका दोस्त राहुल बताया। कहा कि उसके घर में कोई प्राब्लम है। 45 हजार रुपये की जरूरत है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने यूनिट में पता करवाया तो उसे पता चला कि उसका साथी राहुल छुट्टी पर गया हुआ है। उसने मोबाइल पर बताए बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि यह अकाउंट नंबर किसी और व्यक्ति का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed