फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   one more case of positive in pathankot

पठानकोट में एक और कोरोना पॉजीटिव

Sat, 11 Apr 2020 07:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
one more case of positive in pathankot
पठानकोट में शनिवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 16 पहुंच गई है, जिनमें से सुजानपुर के शेखां मोहल्ला निवासी महिला की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार बाद दोपहर पठानकोट पहुंची रिपोर्ट में धारकलां के गांव सतींन, वीपीओ सारटी निवासी यशपाल की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली जबकि 4 अन्य सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। संक्रमित व्यक्ति गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी का ड्राइवर है और 12 दिन पहले ही पठानकोट आया था। पांच दिन पहले सांस लेने में दिक्कत होने पर वह पठानकोट अपने गांव आया था। सिविल अस्पताल पहुंचते ही प्रबंधन ने उसे आइसोलेट किया और सैंपल लेकर चंडीगढ़ भेज दिया गया। शनिवार को आई रिपोर्ट में यशपाल पॉजिटिव निकला। डीसी गुरप्रीत सिंह खेहरा ने इसकी पुष्टि की। वहीं, पुलिस ने पीड़ित के गांव को सील कर दिया और परिवार समेत पीड़ित के संपर्क में आए रिश्तेदारों के सैंपल लेने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

आनंदपुर रड़ा सील, करीब 30 लोगों के लिए सैंपल
पठानकोट के आनंदपुर रड़ा में पहला कोरोना पीड़ित सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने पूरे मोहल्ले के 500 मीटर दायरे को सील कर दिया है। पीड़ित की पत्नी, 2 बेटियां और 1 बेटे के अलावा उसके संपर्क में आए मोहल्ला आनंदपुर कुलियां, आनंदपुर रड़ा, रेलवे रोड और इंदिरा के 30 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी और गांव छतवाल निवासी 2 डॉक्टरों के भी सैंपल लिए जाएंगे। वहीं सुजानपुर निवासी पीड़ित महिला के संपर्क में आए सुजानपुर के मोहल्ला बागवाला, कलियारी, शेखां मोहल्ला और किला मोहल्ला के 5 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल चेकअप के नाम पर पुलिस को न करें गुमराह
डीसी गुरप्रीत खेहरा ने बताया कि शनिवार को सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट को सड़कों पर घूम रहे लोगों की स्थिति जानने के लिए कहा था। इसमें सामने आया कि 80 फीसदी से अधिक लोग मेडिकल चेकअप का बहाना बनाकर सड़कों पर घूमते हैं। डीसी ने चेताया कि रविवार से सख्ती बरती जाएगी। इस दौरान डॉक्टर से चैकअप का बहाना बनाने वालों से डॉक्टर की अपाइंटमेंट का सुबूत मांगा जाएगा। न दिखाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग घरों पर रहकर अपने और परिवार की सुरक्षा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed