फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   one bike rider died in road accident

रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की भिड़ंत में नौजवान की मौत

Mon, 07 Jun 2021 09:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
one bike rider died in road accident
जलालाबाद (फिरोजपुर)। गांव काहनेवाला के नजदीक सोमवार को रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी को लेकर धरना देकर रोड पर जाम कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध रेत खनन का धंधा जोरों पर चल रहा है। रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां तेज रफ्तार से लेकर गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी है, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

सरपंच संजीव सिंह सोई ने बताया कि मुख्तियार सिंह (22) वासी गांव काहनेवाला बाइक से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही गांव काहनेवाला के नजदीक पहुंचा कि तेज रफ्तार से आ रही रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मुख्तियार की मौत हो गई। आरोपी चालक घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी को लेकर धरना देकर रोड जाम किया। सरपंच ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में बड़े स्तर पर अवैध रेत खनन चल रहा है। यहां से रेत से लदे वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं। इस संबंधी पुलिस व जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पलविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक गुरदीप सिंह वासी ढाणी फूला वाली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed