फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   on controvercy gurmeher kaur speaks, she will continue her studies

विवाद के बाद गुरमेहर कौर का बड़ा बयान, बोलीं- आगे पढाई जारी रखूंगी

Thu, 02 Mar 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 02 Mar 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
on controvercy gurmeher kaur speaks,  she will continue her studies
जालंधर के शहीद कैप्टन मंदीप की 19 साल की बेटी का वीडियो वायरल - फोटो : amarujala
शहीद कैप्टन मंदीप हैरी की बेटी गुरमेहर कौर ने चल रहे विवाद पर बड़ा बयान दिया है। गुरमेहर ने कहा कि मैं अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती हूं। इसलिए दोबारा अपने इंस्टीट्यूट पढ़ने के लिए चली जाऊंगी।
विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद अर्बन इस्टेट स्थित कोटी से बाहर आई गुरमेहर ने कहा कि मैं उन लोगों का धन्यवाद भी करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया। दिन भर मीडियाकर्मी उनकी कोठी के बाहर इंतजार करते रहे। शाम करीब पांच बजे कोठी से एक अज्ञात महिला निकलीं, जिन्होंने कहा कि वे गुरमेहर कौर को बुलाएंगी, लेकिन एक सिर्फ एक मिनट के लिए। उनको बार बार परेशान न किया जाए।
विज्ञापन


गुरमेहर कौर तभी चंद सेकेंड के बाद कोठी से बाहर निकली, वह तनाव में नजर आ रही थीं। वह  अर्बन इस्टेट फेस टू जालंधर में कोठी नंबर 114 में रहती हैं। उनकी मां राजविंदर कौर आबकारी व कराधान विभाग की उच्च अधिकारी हैं। गुरमेहर कौर मंगलवार रात ही दिल्ली से जालंधर पहुंचीं। स्थानीय पुलिस की ओर से दो मुलाजिम उनकी सिक्योरिटी में तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed