फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   old, man, killed

घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या

Thu, 11 Jun 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर Updated Thu, 11 Jun 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
कस्बा काठगढ़ में बुधवार रात को अज्ञात हमलावरों ने एक घर में घुसकर
विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या कर दी। एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे चंद्र प्रकाश के बयान पर अज्ञात हमलावरों पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


चंद्र प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उनका सात वर्ष पहले अपनी पत्नी के साथ तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं। दोनों बच्चे 10 जून को अपने ननिहाल गए हुए थे। बुधवार रात को वह खाना खाकर घर की बीच वाली इमारत में सो गए। उनके पिता तीसरी मंजिल पर अपने कमरे में सोने चले गए।



रात करीब 11 बजे उन्हें पिता के कमरे से आवाज आई। जैसे ही वह पिता के कमरे में पहुंचे तो वहां पर मौजूद 2-3 लोगों ने उनके सिर पर कोई चीज मारी जिससे वह घायल हो गए। लाइट न होने की वजह से हमलावर वहां से भागने में सफल हो गए। जब उन्होंने पिता के कमरे में जाकर देखा तो उनका शव खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस ने चंद्र प्रकाश के बयान पर अज्ञात हमलावरों पर हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed