फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   old, lady, murdered, jalandhar

जालंधर में बुजुर्ग महिला की हत्या

Tue, 21 Jan 2014 10:00 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 21 Jan 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
old, lady, murdered, jalandhar
बस स्टैंड के पास ग्रीन पार्क में मंगलवार को 80 साल की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका कोठी में अकेली रहती थी। उसका बेटा अमेरिका में जबकि बेटी बंगलुरू में रहती है।
विज्ञापन



सूचना पाकर डीसीपी राहुल एस, एसीपी मनप्रीत ढिल्लों पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्कवायड और फिंगर प्रिंट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मौके से खून से लथपथ हॉकी मिली है, जिससे वार कर बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है।
विज्ञापन


हत्यारे ने घर की अलमारियों को पूरी तरह से खंगाला और सामान तक बिखेरा हुआ था। मृतका के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल ने किया और इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रीन पार्क की रहने वाली राकेश नैयर के पति प्रेम नाथ बिजली बोर्ड के एक्सईएन थे और उनका पांच साल पहले देहांत हो चुका है। राकेश नैयर का बेटा अनिल कुमार अमेरिका में बसा हुआ है जबकि बेटी दिव्या बंगलुरू में रहती है। राकेश नैयर ने कोठी में ही नौकर के लिए क्वार्टर बनाकर सुरेश और उसकी पत्नी सीमा को दे रखा था।


सुरेश पेंटर का काम करता था और उसकी पत्नी सीमा राकेश नैयर की देखभाल करती थी। सुबह सात बजे सीमा अपने क्वार्टर से निकलकर कोठी के अंदर घुसी तो देखा कि राकेश नैयर का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। अंदर खून से लथपथ हॉकी पड़ी हुई थी। अलमारियां खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था।


ड्राइंग रूम में ही हत्यारे ने उल्टी कर रखी थी। रसोई में बाकायदा उसने चाय बनाकर पी और काफी तसल्ली से तलाशी ली। राकेश के हाथों में सोने की चूड़ियां, मुंदरी और कानों की बालियां सही सलामत थी। कोठी के अंदर बीड़ियां बिखरी हुई थी, जिनको हत्यारे ने पीकर फेंका हुआ था।




एसीपी मनप्रीत का कहना है कि बहरहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर रख लिया है और मृतका का बेटा अमेरिका से बुधवार को आ रहा है। बेटी दिव्या को भी इसकी सूचना दे दी गई है। बुधवार को दोनों जालंधर पहुंच रहे हैं, जिसके बाद मृतका का संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed