फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Nurmahal, Jalandhar, Divya Jyoti Jagriti Sansthan, Ashutosh Maharaj,Z security, eight days, Clinical Death

क्लीनिकल डेथ के आठ दिन बाद भी जेड सिक्योरिटी बरकरार

Thu, 06 Feb 2014 12:16 AM IST
नूरमहल (जालंधर)।
नूरमहल (जालंधर)। Updated Thu, 06 Feb 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
Nurmahal, Jalandhar, Divya Jyoti Jagriti Sansthan, Ashutosh Maharaj,Z security, eight days, Clinical Death
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के प्रमुख महाराज आशुतोष अब भी गहन समाधि में हैं। उनके अनुयायिओं व सेवादारों को अब भी विश्वास है कि वे समाधि से जरूर वापस लौटेंगे।
विज्ञापन


सेवादारों का कहना है कि महाराज आशुतोष की समाधि विज्ञान से ऊपर की बातें हैं। महाराज आशुतोष के लिए अब भी जेड सिक्योरिटी लगाई गई है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से हाईकोर्ट में यह लिखित तौर पर कहा जा चुका है कि महाराज आशुतोष क्लीनिकल डेड हैं।
विज्ञापन


बुधवार को नूरमहल में डेरा दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में माहौल आम दिनों जैसा रहा। संगत रोजाना की तरह पहुंची। लोगों ने सतसंग हाल में ध्यान कर लंगर ग्रहण किया और लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में तीन बजे के करीब संस्थान के प्रवक्ता स्वामी विशालनंद की ओर से प्रेसवार्ता आयोजित थी, लेकिन ऐन वक्त पर इसे स्थगित कर दिया गया। बताया गया कि दिल्ली से आने वाले किसी विशेष आगंतुक की मेजबानी के लिए स्वामी विशालानंद खुद जालंधर गए हुए हैं। हालांकि वह आगंतुक कौन है इसका खुलासा नहीं किया गया।

शरीर अब भी फ्रीजर में :
डेरे से मिली जानकारी के मुताबिक महाराज आशुतोष का शरीर अभी भी फ्रीजर मेें रखा हुआ है। जस रूम में शरीर है, वहां पर उनके कुछ सेवादार हर वक्त ध्यान में बैठे रहते हैं। बताया जाता है कि प्रत्येक आधे घंटे बाद महाराज आशुतोष के शरीर को चेक किया जाता है। महाराज आशुतोष के डेरे के एक प्रमुख सेवादार ने बताया कि यह समाधि विज्ञान को खुली चुनौती है। उनकी समाधि साइंस से ऊपर की बात है।


एसएसपी ने उठाए सवाल :
एसएसपी जालंधर जसप्रीत सिंह सिद्धू का कहना है कि आठ दिन पहले ही महाराज आशुतोष की डेथ हो चुकी है। फिर उन्हें अवैध रूप से भला कैसे बंधक बनाया जा सकता? ऐसे में वह जेड सुरक्षा क्लीनिकल डेथ संत को कैसे मुहैया करवा सकते हैं? उन्होंने कहा कि जल्द ही यह सिक्योरिटी हटवा ली जाएगी।  दूसरी ओर सवाल अभी भी जारी है कि आखिरकार आठ दिनों तक सरकार ने कैसे आंखे मूंदे रखी?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed