{"_id":"67ebd451a14a0f7d0d09523a87ed8e7b","slug":"nri-woman-married-misconduct-rape-faridkot-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई महिला से धोखे से शादी कर दुराचार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई महिला से धोखे से शादी कर दुराचार
फरीदकोट।
Updated Sun, 04 May 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
थाना कोतवाली पुलिस ने भारत घूमने आई एक एनआरआई युवती के साथ धोखे से शादी रचाकर दुराचार करने के मामले में एक परिवार से संबंधित छह लोगों पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में मूल रूप से अमृतसर निवासी एक युवती ने बताया कि उसके माता-पिता की बचपन में मौत चुकी है। वह वर्ष 1998 से सिंगापुर में रह रही है। भारत घूमने की इच्छा से वह यहां आई। यहां फरीदकोट की पुरी कालोनी निवासी बचन कौर ने भूपिंदर कौर, फिरोजपुर कैंट निवासी दविंदर कौर, नानकसर बस्ती फरीदकोट निवासी परमिंदर सिंह, उसकी पत्नी कुलदीप कौर के साथ मिलकर साजिश के तहत धोखे से उसका विवाह अपने बेटे कंवर अनंदबीर सिंह के साथ करवा दिया।
उसकी फोटो या वीडियोग्राफी भी नहीं करवाई गई। विवाह के बाद इन लोगों की शह पर आरोपी कंवर अनंदबीर सिंह उसके साथ दुराचार करता रहा। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर इन सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।