फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   NRI, complaint, delayed

लटक रही हैं अप्रवासी भारतीयों की शिकायतें

Thu, 11 Jun 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 11 Jun 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
पंजाब सरकार की ओर से गठित की गई एनआरआई सभा किसी भी अप्रवासी भरतीय को
विज्ञापन
क्या इंसाफ देगी, जिसका कंपनी ने इंटरनेट कनेक्शन भी काट दिया हो। इसके अलावा कोई ऐसा फोन नहीं है, जिसमें आउटगोइंग सुुविधा हो। फोेन चल तो रहे हैं, लेकिन उन पर इनकमिंग की सुविधा तो है, लेकिन आउटगोइंग को कंपनी ने बंद कर दिया है।


सभा के चेयरमैन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जालंधर के डिवीजनल कमिश्नर आर वेंकटरत्नम हैं, जबकि प्रधान पद की कुर्सी खाली पड़ी है। कंपनी के अनुसार एनआरआई सभा  की ओर से बीते लंबे समय से बिल अदा नहीं किए गए हैं।
हालात यह है कि अब एनआरआई की शिकायतें हवा में लटक रही हैं। एनआरआई सभा के इंटरनेट कनेक्शन कंपनी ने काट दिए हैं। वहीं चार फोन लाइन एनआरआई सभा में लगी हुई हैं, जिनकी आउटगोइंग सुविधा कंपनी ने बंद कर दी है। सूत्रों की माने तो सभा में प्रधान जसबीर सिंह गिल का कार्यकाल खत्म होने के बाद से इसका चार्ज अधिकारियों के हाथ में आ गया है।


एनआरआई सभा का भवन खासा आलीशान बना हुआ है। इसमें सारे तामझाम से लेकर सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। मसलन, प्रधान से लेकर तमाम अधिकारियों और पब्लिक रिलेशन अधिकारियों के अलग-अलग रूम व इंटरकॉम की सुविधा उपलब्ध है।


एनआरआई सभा में हर साल करीब एक हजार आनलाइन और मैनुअल शिकायतें आती हैं। इसमें पीड़ित एनआरआई अपनी समस्या व शिकायत को एनआरआई सभा के पास करते हैं। अभी हाल ही में पांच माह में करीब 235 शिकायतें एनआरआई सभा के पास चुकी हैं। इनमें काफी जमीन जायदाद व तहसीलों में कामकाज को लेकर ही थी। विदेशों में बैठे लोग ई-मेल के माध्यम से ही अपनी शिकायतों को जहां सभा के पास करते हैं, वहीं उनका स्टेट्स भी चेक करते हैं। 


सभा के चीफ पैटर्न पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल हैं। वहीं सभा के पैटर्न पंजाब के ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा हैैं। सभा के इंचार्ज का पद पंजाब के एनआरआई मंत्री तोता सिंह के पास है। इसके अलावा सभा के चेयरमैन पहले पंजाब के कर एवं आबकारी कमिश्नर अनुराग वर्मा के पास था, लेकिन हाल ही में कुछ समय पहले सभा के चेयरमैन की शक्तियां जालंधर के डिवीजनल कमिश्नर आर वेंकटरत्नम को सौंपी गई हैं। सभा में कामकाज बिल्कुल ठप हो गया है।



सभा का कोई भी पदाधिकारी इस बाबत कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। सिर्फ इतना ही कहा जा रहा है कि हर अधिकारी का अपना वर्किंग स्टाइल होता है। सभा के पूर्व प्रधान जसबीर सिंह गिल का कहना है कि सभा के कनेक्शन की आउटगोइंग बंद होने व इंटरनेट कनेक्शन कटने की बात उनको पता है, लेकिन वह सभा के कामकाज में अब अधिकारिक रूप से हस्ताक्षेप नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed