{"_id":"573dbd694f1c1bfd57ac7229","slug":"nihal-singh-wala-nagar-panchayat-panchayat-samiti-protest-moga-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक समिति के सदस्यों का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक समिति के सदस्यों का धरना-प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Thu, 19 May 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निहाल सिंह वाला में पंचायत समिति की जगह नगर पंचायत को देने के खिलाफ महिला अकाली नेता एवं ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन हरदीप कौर के नेतृत्व में सैकड़ों पंचों, सरपंचों और ब्लाक समिति सदस्यों ने धरना लगाया।
उन्होंने थाना निहाल सिंह वाला के पास वीरवार को पूरा दिन यातायात को रोके रखा। प्र्रदर्शनकारियों ने चेयरपर्सन हरदीप कौर के नेतृत्व में स्टेडियम वाली जगह पर लगा पंडाल उखाड़ दिया, तो स्थिति और तनाव पूर्ण बन गई। तहसीलदार शीश पाल, डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों और इंस्पेक्टर पर्सन सिंह ने मौके पर पहुंच कर हालात पर काबू पाया।
पंचायत समिति के सूबा प्रधान गुरदीप सिंह कोटरा, चेयरपर्सन हरदीप कौर, पंचायत अफसर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह राउके ने कहा कि नगर पंचायत की ओर से सफाई के बहाने 38 गांवों की स्टेडियम वाली सांझी जगह पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस जगह पर स्टे लिया हुआ है और इंतकाल भी पंचायत समिति के नाम है।
विज्ञापन
उन्होंने राजनीतिक नेताओं पर नगर पंचायत को शह देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये 38 गांवों की सांझी जगह है, जिसको छोड़ा नहीं जाएगा। इसके बाद वे अपना मांगपत्र डीसी या एसएसपी को सौंपना चाहते थे, लेकिन कोई भी जिला अधिकारी नहीं आया। प्रदर्शनकारियों ने उनसे मांगपत्र लेने आए तहसीलदार शीश पाल को वापस भेज दिया। उन्होंने पुलिस एवं सिविल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने नगर पंचायत से अवैध कब्जे छुड़वाने के लिए प्रशासन को 30 मई तक का अल्टीमेटम दिया।