{"_id":"60f46fe18ebc3e68e05c8847","slug":"netherlands-hawala-businessman-arrested-from-new-delhi-kapurthala-news-pkl420555232","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीदरलैंड का हवाला कारोबारी नई दिल्ली से गिरफ्तार, पेरिस भागने की फिराक में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीदरलैंड का हवाला कारोबारी नई दिल्ली से गिरफ्तार, पेरिस भागने की फिराक में था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फगवाड़ा। नीदरलैंड सरकार की सूचना पर मूलरूप से फगवाड़ा के हवाला कारोबारी शिवलाल पब्बी को नई दिल्ली इंदिरागांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। वह शनिवार को पेरिस भागने की फिराक में था। आरोप है कि उसने अपने भाई व अन्य सहयोगियों के माध्यम से फगवाड़ा के क्लब कबाना समेत कई संपत्तियों में करोड़ों रुपये लगाए थे।
गौर हो कि फरवरी में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने फगवाड़ा में स्थित क्लब कबाना में छापा मारा था। कई घंटे चली सर्च के दौरान दस्तावेज, बैंक डिटेल, क्लब कबाना के कंप्यूटर इत्यादि जब्त किए गए थे। सूत्रों के मुताबिक, यह सर्च नीदरलैंड सरकार द्वारा शिवलाल की प्रॉपर्टीज संबंधी जानकारी भारत सरकार से साझा करने के बाद की गई थी। नीदरलैंड सरकार की जांच में सामने आया कि वहां से फगवाड़ा में कई बैंक खातों में मोटी रकम ट्रांसफर हुई है। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने फगवाड़ा में कुछ माह पहले ही केस दर्ज कराया था। आरोप है कि विदेश से आने वाली काली कमाई को यहां बेनामी संपत्तियों में निवेश किया जा रहा है।
शिवलाल पब्बी का नेटवर्क दुबई और पाकिस्तान से जुड़ा बताया जा रहा है। टीम ने दिल्ली के इंदिरागांधी एयरपोर्ट से पब्बी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह पेरिस भागने की फिराक में था। सूत्रों के अनुसार, भारतीय मूल के शिवलाल पब्बी का नीदरलैंड में हवाला, ड्रग का बड़ा कारोबार है। ये भी चर्चा है कि नीदरलैंड सरकार ने उसकी संपत्ति सीज की है। तभी से पब्बी नीदरलैंड एजेंसियों के निशाने पर था।
विज्ञापन
1981 में नीदरलैंड गया और काले धंधे में उतर गया
पब्बी मूल रूप से जिला कपूरथला के फगवाड़ा का रहने वाला है। शिवलाल पब्बी 1981में नीदरलैंड गया। 1984 में फर्जी दस्तावेजों के जरिए उसने नीदरलैंड की नागरिकता ले ली। सूत्रों ने बताया कि शिवलाल वहां रेडीमेड गारमेंट्स का कारोबार करता था। धीरे उसने इसकी आड़ में हवाला कारोबार शुरू कर दिया। इसके बाद उसके अंतरराष्ट्रीय लिंक स्थापित हो गए। साथ ही उसने ड्रग का धंधा भी किया। ड्रग मनी को वह दुबई नेटवर्क के जरिए पंजाब सहित दूसरे हिस्सों में भेजता रहा। यह रकम उसके सहयोगियों ने कबाना क्लब जैसी संपत्तियों में लगाई। हालांकि यह साक्ष्य सामने नहीं आए हैं कि पब्बी इन संपत्तियों में पार्टनर है या नहीं। यह भी सामने आया है कि शिवलाल दुबई से भी मनी ट्रांसफर का बड़ा धंधा चला रहा था। पाकिस्तान के कई काले धंधे वाले कारोबारियों से भी उसके संबंध हैं। सारे तथ्यों की जांच के बाद यह मामला साफ हो जाएगा।
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पब्बी को मोहाली स्थित विशेष मनी लांड्रिंग एक्ट कोर्ट में पेश कर 23 जुलाई तक रिमांड पर लिया है। ईडी का कहना है कि उसके तथा उसके भाई के खाते में करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ है। इसकी जांच की जा रही है।