फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Neighbors overcame minor gang rape in Jalandhar three main accused absconding

जालंधर में नाबालिक बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पड़ोसन काबू, तीन मुख्य आरोपी फरार

Thu, 20 May 2021 10:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Neighbors overcame minor gang rape in Jalandhar three main accused absconding
जालंधर। जालंधर में हाई प्रोफाइल बन चुके मॉडल टाउन में क्लाउड स्पा में लुधियाना की नाबालिगा से सामूहिक दुष्कर्म करवाने वाली लुधियाना बड़ी हैबोवाल के न्यू पटेल नगर की लड़की की पड़ोसन को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किरकिरी होती देखकर पुलिस के हाथ बच्ची की पड़ोसन के गिरेबान तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

कमिश्नर आफ पुलिस ने बुधवार को ही एसआईटी का गठन किया था ताकि आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का दावा है कि आरोपी महिला को जालंधर के बस स्टैंड से पकड़ा गया। इसके अलावा दुष्कर्म करने वाले आरोपियों में शामिल शहीद भगत सिंह नगर जालंधर के सोहित शर्मा भी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। पूछताछ में महिला ने माना कि वही लुधियाना से लड़की को अपने साथ कार में बैठाकर क्लाउड स्पा लेकर आई थी। जहां 4 लोगों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की को चार युवाओं के हवाले करने से पहले उसको नशा करवाया गया था।
विज्ञापन

डीजीपी दिनकर गुप्ता के आदेशों के बाद कमिश्नर पुलिस गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कांग्रेसी पार्षद रोहन सहगल की इमारत में चल रहे क्लाउड स्पा सेंटर में लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। इसकी जांच का जिम्मा डीसीपी जगमोहन सिंह को सौंपा गया था। इस टीम ने महिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला पर तस्करी के दो केस चल रहे हैं। वह लुधियाना जेल में भी रह कर आई है। पुलिस अब उसे अदालत में पेश कर रिमांड ले रही है ताकि उसके ग्राहकों के बारे में पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस को अभी भवानी नगर अमृतसर के आशीष बहल, सिल्वर हाइट्स वडाला चौक जालंधर के अरशद खान व फिल्लौर के इंदर उर्फ बंटी की तलाश है। इनके खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। अरशन खान कांग्रेसी नेता अमजद अली खान का भाई है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है जिस कारण मामला काफी चर्चित हो चुका है और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed