फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Neighbor's pet dog shot at barking

भौंकने पर पड़ोसी के पालतू कुत्ते को गोली से उड़ाया

Fri, 15 Jul 2022 10:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Neighbor's pet dog shot at barking
कोटकपूरा। स्थानीय सिखांवाला रोड पर एक व्यक्ति ने भौंकने पर अपने पड़ोसी के पालतू कुत्ते को गोली मार दी, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मनजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में मलकीत कौर ने बताया कि एक दिन पहले वह गली में अपने पालतू कुत्ते के साथ खड़ी थी। इस दौरान वहां से मनजीत सिंह के गुजरने पर कुत्ता भौंकने लगा, जिस पर गुस्सा में मनजीत अपने घर से रिवाल्वर निकालकर ले आया और कुत्ते को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है और तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed