फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   NCL teachers accused of giving 3 months salary instead of 18

एनसीएल टीचरों ने लगाया 18 के बदले 3 माह की सैलरी देने का आरोप

Thu, 24 Mar 2022 10:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
NCL teachers accused of giving 3 months salary instead of 18
जालंधर। नेशनल चाइल्ड लेबर प्रोजेक्ट के तहत जिले में तैनात की गई महिला टीचरों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उन पर 18 माह की बजाए मात्र 3 माह की सैलरी लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इन महिला टीचरों का कहना है कि वीरवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें कार्यालय में बुलाकर दबाव बनाया कि 3 माह का वेतन लें और कागजों पर हस्ताक्षर कर दें।
विज्ञापन

जब टीचरों ने इसका विरोध किया और कहा कि उन्हें पूरे 18 माह का वेतन दिया जाए तो प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं हुआ। इसके विरोध में इन महिला टीचरों ने जिला प्रशासनिक कार्यालय के सामने धरना लगा दिया। इन महिला टीचरों का आरोप है कि प्रशासन की तरफ से उन्हें डेढ़ साल से वेतन जारी नहीं किया गया है और अब उन्हें मात्र 3 माह का वेतन देकर टालने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

टीचरों के साथ समझौता न होने के कारण इन टीचरों ने जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स के आगे धरना देकर सड़क जाम कर दी। इन स्कूलों में पढ़ा रही टीचर्स का कहना है कि उनका 18 माह का वेतन रोका गया है। केंद्र सरकार की तरफ से पैसा जारी किया जाता रहा है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से उनका वेतन नहीं दिया गया है। इस दौरान इन टीचरों ने जिला प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रशासनिक कांप्लेक्स की सड़क जाम होने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। हालांकि वाहन चालकों के लिए पुलिस ने लाडोवाली रोड की तरफ से रूट डायवर्ट कर दिया था, जिसके कारण लोगों को राहत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed