{"_id":"61f02503b72e682d4952e64d","slug":"navjot-singh-sidhu-presents-vision-of-punjab-model-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में सिद्धू के वादे: सरकार बनी तो आटा, खाने का तेल व दाल देंगे, मिड डे मील में दूध, अंडा और फल मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में सिद्धू के वादे: सरकार बनी तो आटा, खाने का तेल व दाल देंगे, मिड डे मील में दूध, अंडा और फल मिलेंगे
Tue, 25 Jan 2022 10:02 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:02 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को जालंधर पहुंचे। यहां उन्होंने पंजाब मॉडल का विजन पेश किया। उनके साथ घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को पंजाब मॉडल का विजिन रखकर 13 सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि इनको पूरा किया जाएगा। यह चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा भी बनेंगे। उनके साथ कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल के अलावा चुनावी घोषणा पत्र कमेटी के चेयरमैन प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सिद्धू ने कहा कि हम विजन पर काम कर रहे हैं। सपने बेचकर सरकार नहीं चल सकती है। सरकार हमेशा नीति पर चलती है। हमने सरकारी सुधार पर काम शुरू किया है। खजाना भरना कैसे है, यह कोई नेता नहीं बताता। समस्याओं का समाधान सबसे महत्वपूर्ण है। सिद्धू ने कहा उनका पंजाब मॉडल सभी पंजाबियों से जुड़ा है।
विज्ञापन
हम माफिया की जेब से पैसा लेकर आएंगे, जिसमें केबल, रेत, ट्रांसपोर्ट व शराब माफिया शामिल हैं। अभी तक पैसा माफिया की जेब में जा रहा है हम सरकारी खजाना भरेंगे। जिसको पंजाब की भलाई पर खर्च किया जाएगा। कांग्रेस की सरकार आने पर हर गांव की दो लड़कियों को कमांडो ट्रेनिंग दी जाएगी। 5वीं और 10वीं पास करने पर छात्राओं को क्रमश: 5 और 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। विधानसभा कम से कम 100 दिन चलेगी। पंजाब सरकार के टीवी पर विधानसभा की कार्रवाई प्रसारित की जाएगी।
विज्ञापन
सिद्धू के वादे
- पंजाब में शराब व खनन कारपोरेशन का गठन
- किसानों की हालत में सुधार के लिए खेती में बढ़ रही लागत को कम कर ज्यादा उत्पादकता लाएंगे। तिलहन और दलहन को एमएसपी पर खरीदेंगे। फसल का भंडारण करने के लिए गोदाम बनाए जाएंगे।
- पांचवीं पास करने वाली छात्रा को 5000 रुपये दिए जाएंगे। दसवीं पास करने वाली छात्रा को 10,000 रुपये दिए जाएंगे।
- महिलाओं के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री मुफ्त होगी
- महिला कमांडो बटालियन बनाएंगे, हर गांव में दो लड़कियों को कमांडो ट्रेनिंग और स्कूटी देंगे।
- इंडस्ट्री के लिए स्किल्स सेंटर बनाए जाएंगे, 23 क्लस्टर बनाए जाएंगे
- मोहाली को सिलिकॉन वैली की तरह बनाया जाएगा
- अर्बन एंप्लायमेंट गारंटी स्कीम लाई जाएगी
- प्राइमारी टीचरों को पक्का किया जाएगा और आठ साल उनको गृह जिले में तैनात किया जाएगा
- मजदूरों को सम्मान देंगे, 56 लाख मजदूरों का रजिस्ट्रेशन होगा
- मनरेगा के तहत रोजाना मजदूरी 263 के स्थान पर 342 रुपये देंगे
- खेत में काम के बदले 350 रुपये देंगे
- सभी सरकारी अस्पतालों में एक्स-रे और सीटी स्कैन के साथ कई सुविधाएं होंगी
- सरकार आटा, कुकिंग आयल और दाल देगी
- मिड डे मील में दूध, अंडा और फल मिलेंगे
- पंजाब में मेडिकल टूरिज्म को प्रोत्साहित किया जाएगा, जालंधर में 400 अस्पताल हैं
- जालंधर को दवाइयों का हब बनाया जाएगा, दवा फैक्टरियों को लगाया जाएगा
- एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा
- इंडस्ट्री के लिए सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित किया जाएगा
- एनआरआईज का हर काम आयोग के जरिए होगा, चाहे जमीन का मामला हो या फिर निवेश का
- पंजाब सरकार आपके द्वार होगी, किसी काम के लिए कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा, सब कुछ डिजिटल होगा