{"_id":"66a4aa7495a1cc871a005d88","slug":"nakodar-shahkot-moga-highway-blocked-power-cut-in-jalandhar-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: लंबे बिजली कटों से परेशान लोगों ने नकोदर-शाहकोट-मोगा हाईवे किया जाम, सैकड़ों वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: लंबे बिजली कटों से परेशान लोगों ने नकोदर-शाहकोट-मोगा हाईवे किया जाम, सैकड़ों वाहन फंसे
Sat, 27 Jul 2024 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:36 PM IST
सार
प्रतापपुरा में लोग जहां प्रदर्शन कर रहे हैं वह जालंधर का प्रवेश द्वार है। इस हाईवे से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। पुलिस ग्रामीणों से बातचीत कर किसी तरह यातायात खुलवाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
जालंधर में लोगों ने लगाया जाम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खराब मौसम में लंबे बिजली कटों से गुस्साए लोगों ने जालंधर में नकोदर हाईवे पर प्रतापपुरा के पास जाम लगा दिया। लोगों ने कहा कि बिजली न आने से पानी के भी लाले हो गए हैं। कई बार मामले की शिकायत भी की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। जिसके चलते लोगों ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
हाईवे जाम होने से दोनों तरफ से यातायात ठप हो गया। हाईवे जाम करने वाले लोग प्रतापपुरा के आसपास के इलाके की बी कॉलोनियों और गांवों के रहने वाले हैं। लोगों ने कहा कि मौसम खराब न भी हो तब भी लंबे कट लगते हैं जिससे एरिया में अंधेरा पसरा रहता है। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल हैं। पहले पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर हाईवे जाम किया फिर कुछ महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। ग्रामीणों द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन
पुलिस ग्रामीणों से बातचीत कर किसी तरह यातायात खुलवाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के मुताबिक प्रतापपुरा में लोग जहां प्रदर्शन कर रहे हैं वह जालंधर का प्रवेश द्वार है। इस हाईवे से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
जालंधर से नकोदर, शाहकोट, मोगा, धर्मकोट व कई अन्य जिलों को जाने वाला मार्ग उक्त हाईवे से होकर गुजरता है। हाईवे जाम होने से अब लोगों को परेशानी हो रही है। शहर व देहात पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, फिलहाल लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है। लोग समस्या के समाधान से पहले हाईवे से हटने को तैयार नहीं हैं।