{"_id":"63de965221ab8227ca0fc26d","slug":"na-nawanshahr-news-c-16-1-52057-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: दीवार पर कारतूस लटकाकर दी टूर्नामेंट बंद करवाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: दीवार पर कारतूस लटकाकर दी टूर्नामेंट बंद करवाने की धमकी
Sat, 04 Feb 2023 11:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
गांव भौर में 10 फरवरी से होना है फुटबॉल टूर्नामेंट, धमकी दीवार को स्प्रे पेंट से लिखी
संवाद न्यूज एजेंसी
नवांशहर। बंगा थाना सदर के गांव भौरा में 10 फरवरी से शुरू होने वाले फुटबाॅल टूर्नामेंट पर विवाद शुरू हो गया है। शरारती तत्वों ने स्टेडियम की दीवार पर कारतूस लटकाकर टूर्नामेंट के आयोजकों को धमकी दी है। दीवार पर लिखा है कि जिन्हां ने मैच करवाने अपनी जिम्मेदारी ते। वहीं, काले रंग के स्प्रे पेंट से कारतूस को चिन्हित करते हुए कमेटी ते एनआरआई भी लिखा हुआ है।
बंगा सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आयोजक प्रबंधक कमेटी ने इस संबंधी कोई लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। गांव के सरपंच रंजीत कुमार ने बताया कि हर साल एनआरआई व ग्राम पंचायत की ओर से संयुक्त रूप से एक फुटबाॅल टूर्नामेंट करवाया जाता है। इस साल टूर्नामेंट 10 से 15 फरवरी तक करवाए जाने की तैयारी चल रही है।
बुधवार व वीरवार की मध्यरात्रि को शरारती तत्वों ने स्टेडियम की दीवार पर स्प्रे पेंट से इस तरह की शब्दाबली लिखी है। सरपंच रंजीत कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर गांव में किसी तरह का कोई विवाद या विरोध नहीं है। हर साल बहुत अच्छे ढंग से टूर्नामेंट होता है तथा इस बार भी ऐसी कोई बात नहीं है। ऐसे इस तरह की हरकत समझ से बाहर है।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
04 एनएसआर 1पी स्टेडियम की दीवार पर लिखी हुई धमकी।
04 एनएसआर 2पी लटका हुआ कारतूस।