{"_id":"63cc23499767193b2650746d","slug":"na-faridkot-news-c-16-1-39757-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरगाड़ी बेअदबी: डेरा प्रमुख राम रहीम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरगाड़ी बेअदबी: डेरा प्रमुख राम रहीम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी
Sat, 21 Jan 2023 11:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा कारणों से बाकी आरोपी डेरा अनुयायियों ने हाजिरी करवाई माफ
21 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े तीन मामले की शनिवार को सीजेएम की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान इन मामलों में चार्जशीट डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम भी रोहतक की सुनारिया जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हुए। इसके अलावा जमानत पर चल रहे अन्य 6 डेरा अनुयायियों ने इस बार फिर सुरक्षा कारणों के चलते अपनी अपनी हाजिरी माफ करवाई जिसके बाद अदालत ने इन मामलों की सुनवाई 21 फरवरी तक स्थगित कर दी।
जानकारी के अनुसार बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित तीनों घटनाओं पावन स्वरूप चोरी करने, विवादित पोस्टर लगाने व पावन स्वरूप की बेअदबी करने के संबंध में थाना बाजाखाना में क्रमवार एफआईआर नंबर 63, 117 व 128 दर्ज है जिसमें पंजाब पुलिस की एसआईटी जांच के आधार पर डेरा प्रमुख व डेरा अनुयायियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और केस का ट्रायल शुरू हो चुका है। इन मामलों में डेरा प्रमुख वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में कई बार पेश हो चुके है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार डेरा प्रमुख तीनों ही मामलों में आरोपी है जबकि बाकी के डेरा अनुयायियों की तीनों घटनाओं में अलग अलग भूमिका है। चार्जशीट किए गए डेरा अनुयायियों में से एक डेरा अनुयायी प्रदीप सिंह कटारिया की पिछले साल 10 नवंबर को कोटकपूरा में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही बाकी आरोपी डेरा अनुयायी भी अदालत में सुनवाई पर नहीं पहुंच रहे है और शनिवार को एक बार फिर सुरक्षा कारणों के चलते कोई भी आरोपी पेश नहीं हुआ। इन मामलों में डेरा सिरसा की राष्ट्रीय कमेटी के तीन सदस्य भी चार्जशीट किए हुए है जोकि भगोड़े चल रहे है।