फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Murder of labor partner in jalandhar

शराब के नशे में साथी मजदूर की हत्या, तीन पर मामला दर्ज

Sun, 23 May 2021 10:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Murder of labor partner in jalandhar
रामपुर लल्लियां में रविवार दोपहर तीन मजदूरों ने अपने साथी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी और वह पत्नी के साथ यहां रह रहा था। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल एक को हिरासत में ले लिया है, लेकिन शराब के नशे में होने के कारण सही ढंग से पूछताछ नहीं हो सकी। फरार दो आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतापपुरा के नजदीक रामपुर लल्लियां खुर्द में मोदीफॉम नाम की गद्दे बनाने की फैक्टरी है। इसमें उत्तर प्रदेश का मंगलराज गुरु, कालू और बिहार का सुनील पासवान व श्रीकांत काम कर रहे थे। चारों वहां फैक्टरी में बने क्वार्टर में ही रहते थे। रविवार को छुट्टी की वजह से चारों एक ही कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान आपस में कहासुनी हो गई। जिसके बाद तीनों ने मंगलराज गुरु के पेट में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई। फैक्टरी मालिक ने दूसरे मजदूरों के साथ जख्मी को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लांबड़ा पुलिस का कहना है कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 26 साल के मृतक मंगल की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। वह यहां पत्नी के साथ रहता था। उसका बाकी परिवार उत्तर प्रदेश में ही रहता है। एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो का कहना है कि पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed