{"_id":"5d3c81148ebc3e6cf13a2cf6","slug":"murdar-moga-moga-news-pkl345671824","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटबुल को लेकर हुआ विवाद तो भतीजे ने ताया पर किया लकड़ी से प्रहार, मार भी डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटबुल को लेकर हुआ विवाद तो भतीजे ने ताया पर किया लकड़ी से प्रहार, मार भी डाला
Sun, 28 Jul 2019 10:26 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना निहालसिंहवाला के गांव सैदोके निवासी एक युवक ने तैश में आकर अपने ताया के सिर पर लकड़ी से प्रहार कर दिया, जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के दौरान आरोपी ने अपनी ताई और उसके बेटे के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी थाना निहालसिंह वाला के प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह के मुताबिक शिकायतकर्ता निर्मल सिंह निवासी गांव सैदोके ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसके चाचा के बेटे दर्शन सिंह उर्फ लाली के खिलाफ हत्या के आरोप में थाना भदौड़ में केस दर्ज है, जिसमें वह कुछ समय पहले ही जमानत पर छूटा है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने अपने घर में पिटबुल प्रजाति का कुत्ता रखा हुआ था। कुत्ता अक्सर ही उनके घर आ जाता है काफी मशक्कत के बाद उसे घर से भगाना पड़ता था। जब वह और उसका परिवार आरोपी को कुत्ता रखने से विरोध करने लगे तो उनकी रंजिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
इसी के चलते तैश में आकर आरोपी दर्शन सिंह ने शुक्रवार की रात को लकड़ी से उसके पिता सुखमंदर सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिसके चलते मौके पर ही उसके पिता की मौत हो गई। विरोध करने पर आरोपी ने उसे व उसकी माता नसीब कौर के साथ भी मारपीट की और मौके से फरार हो गया।
घायल मां-बेटे को मोगा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर आरोपी दर्शन सिंह लाली के खिलाफ हत्या के आरोपी में केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी के अनुसार सुखमंदर सिंह खेतीबाड़ी करता था।