{"_id":"5857c6474f1c1bd663e39054","slug":"municipal-office-seige-water-problem-shaheed-babu-lal-singh-nagar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की समस्या के खिलाफ निगम कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की समस्या के खिलाफ निगम कार्यालय का घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 19 Dec 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
निगम कार्यालय का घेराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की समस्या से दुखी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के निवासियों को साथ लेकर कांग्रेसी पार्षद डॉ. प्रदीप राय ने निगम कार्यालय का घेराव किया। पार्षद प्रदीप राय ने कहा कि उनके वार्ड में काफी समय से पानी की समस्या बरकरार है। इस ओर नगर निगम प्रबंधन कोई ध्यान नहीं दे रहा।
उन्होंने कहा कि इलाके के लिए एक ट्यूबवेल पास किया गया है, लेकिन कोई अधिकारी इसको लगाने के लिए नहीं आ रहा है। इससे पहले इलाके में लगा एक ट्यूबवेल खराब हो गया था, जिसे निगम कर्मचारी उतार कर ले गए थे। उसके बाद दोबारा ट्यूबवेल नहीं लगाया गया। पानी की कमी से इलाका वासियों को काफी परेशानी हो रही है।
इलाका वासियों ने सोमवार को निगम कार्यालय जमा होकर पार्षद के साथ नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ज्वाइंट कमिश्नर गुरविंदर कौर रंधावा से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या बताई और मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
इलाका निवासियों ने कहा कि यदि दो-तीन दिन में समस्या हल न हुई तो वे कपूरथला रोड जाम करेंगे। ज्वाइंट कमिश्नर रंधावा ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या जल्दी हल करवाई जाएगी और पानी की सप्लाई शुरू होगी। इस दौरान दविंदर शर्मा, राजकुमार सेतिया, रूपरानी, अजय और तिलक राज भी मौजूद थे।