फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   municipal corporation election CM Bhagwant mann road show in jalandhar and Phagwara

Punjab MC Election: सीएम मान का जालंधर, फगवाड़ा में रोड शो, बोले- पहले के मुख्यमंत्री गलियों में नहीं जाते थे

Wed, 18 Dec 2024 07:10 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 18 Dec 2024 07:10 PM IST
सार

पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को जालंधर और फगवाड़ा में रोड शो निकाले। उनके रोड शो में बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता जुटे। 

विज्ञापन
municipal corporation election CM Bhagwant mann road show in jalandhar and Phagwara
फगवाड़ा में रोड शो के दौरान सीएम मान। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर दिग्गज मैदान में उतर आए हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव प्रचार के लिए खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कमान संभाली है। बुधवार को सीएम मान ने एक के बाद एक कई रोड शो किए। मान ने अमृतसर, जालंधर और फगवाड़ा में रोड शो निकाला। जालंधर में सीएम भगवंत सिंह मान ने दोपहर बाद करीब 3 बजे रोड शो निकाला। रोड शो श्रीराम चौक से लेकर भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) तक निकाला गया।

विज्ञापन


जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सीएम मान के रोड शो को लेकर शहर में सुरक्षा बंदोबस्त सख्त किए हुए थे। पंजाब आप के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि आज जालंधर में दीपावली जैसा माहौल है। उन्होंने कहा कि हम किसानों के हक में हैं। मगर केंद्र सरकार किसानों की मांगे पूरा करने का नाम नहीं ले रही। वहीं, पंजाब सरकार के मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां किसानों के फायदे को लेकर अहम स्कीम पर काम कर रहे हैं। साथ किसान मामलों के एक्सपट्र्स के साथ मीटिंग की जा रही है।
विज्ञापन




जो लोग कहेंगे हम वो करेंगे
मान ने कहा कि जो शहर के लोग कहेंगे, हम वो करेंगे। इससे हमारा शहर खूबसूरत बन जाएगा। सीएम मान ने कहा कि पहले सीएम गलियों में नहीं जाते थे, मगर मैं तो जाता हूं। जितनी भी गारंटियां पंजाब लेवल पर दी गई थी, वो तो पूरी कर ही दी हैं। मगर अब जालंधर लेवल पर दो गारंटियां दी गई हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। मुझे सिर्फ लोगों के साथ की जरूरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फगवाड़ा में 26 महिला उम्मीदवार
फगवाड़ा नगर निगम चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में बुधवार शाम रोड शो किया। स्थानीय सेंट्रल टाउन चौक पर आप कार्यकर्ताओं ने भगवंत मान का फूलों की वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि आप ने फगवाड़ा के 50 वार्डों में 26 महिला उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं एक उम्मीदवार ने बताया कि वह ई-रिक्शा चालक है और पार्टी ने उसे टिकट देकर मान दिया है। भगवंत मान ने फगवाड़ा के लोगों से अपील की कि आप के उम्मीदवारों को जिता कर फगवाड़ा में पार्टी का मेयर बनाएं, ताकि फगवाड़ा में विकास की गति को तेज किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed