फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Muktsar Deadly attack Congress candidate Yadu supporter ward number before election

मुक्तसरः चुनाव से पहले वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस प्रत्याशी यादू व समर्थक पर जानलेवा हमला

Sun, 14 Feb 2021 11:05 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Muktsar Deadly attack Congress candidate Yadu supporter ward number before election
मुक्तसर। नगर काउंसिल चुनाव से पहले शनिवार देर रात कई जगह मारपीट और हमले किए गए। कोटकपूरा रोड पर वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस प्रत्याशी व काउंसिल के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादविंदर सिंह यादू व उनके साथी सुधीर शर्मा पर जानलेवा हमलाकर किया गया। वह गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

उधर, देर रात वार्ड नंबर-18 में भी मारपीट हुई। इसमें कई कांग्रेसी घायल हो गए। थाना सिटी पुलिस ने रात दो बजे वार्ड नंबर-18 के अकाली प्रत्याशी टेक चंद बत्रा व उनके पुत्र को हिरासत में ले लिया। उन पर कांग्रेसियों के साथ मारपीट के आरोप हैं। इसके विरोध में आधी रात को करीब तीन बजे शिअद विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी भी थाना सिटी पहुंचे। बरकंदी ने बताया कि तीन बजे से लेकर सुबह तक वह थाने बैठे रहे हैं। पुलिस बेवजह उनके समर्थकों को परेशान कर रही है। टेक चंद बत्रा व उनके पुत्र को हिरासत में ले रखा है न तो उनके खिलाफ केस दर्ज कर रही है न उन्हें छोड़ रही है। उन्होंने पुलिस को कम से कम गिरफ्तारी डालने की बात की ताकि वो बेल करवा सकें। विधायक ने भी पुलिस पर धक्केशाही के आरोप लगाए।
विज्ञापन

मलोट : कांग्रेस प्रत्याशी को निकाला पोलिंग स्टेशन से बाहर
मलोट के वार्ड नंबर-26 से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन परमजीत ने आरोप लगाया कि अकालियों ने पुलिस के साथ मिलकर बूथ कैप्चरिंग की है। पुलिस ने अकालियों से 20 हजार रुपये लेकर उसे पोलिंग स्टेशन से बाहर निकाल दिया और पोलिंग स्टेशन को अंदर से बंद कर लिया। उसके बाद डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी को संपर्क कर बुलाया गया। उनके आने पर पुलिस की मौजूदगी में दोबारा पोलिंग स्टेशन का दरवाजा खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed