फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   MLA, Manoranjan kalia, kishanlal, notice, BJP leader, press conference, jalandhar, punjab

विधायक कालिया ने किशन लाल को भेजा कानूनी नोटिस

Sun, 05 Jun 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 05 Jun 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
MLA, Manoranjan kalia, kishanlal, notice, BJP leader, press conference, jalandhar, punjab
भाजपा के विधायक मनोरंजन कालिया। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने अपने वकील बृजेश चोपड़ा के माध्यम से भाजपा से निकाले गए नेता किशन लाल शर्मा को कानूनी नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि 27 मई को प्रेसवार्ता कर किशन लाल ने उन पर जो हत्या की साजिश रचने के झूठे आरोप लगाए थे, उसकी सरे बाजार उसी स्थल पर सात दिन के भीतर माफी मांगें वर्ना कोर्ट में मानहानि का दावा किया जाएगा।
विज्ञापन


वकील बृजेश चोपड़ा ने नोटिस में कहा कि उनके क्लाइंट मनोरंजन कालिया नामवर नेता हैं, जो पंजाब के प्रधान, कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और अब विधायक हैं। किशन लाल शर्मा ने 27 मई को गुरु नानकपुरा में प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया था कि वहां पर खालसा कॉलेज के छात्र मनप्रीत मनी की हत्या की गई है, उसकी साजिश मनोरंजन कालिया ने रची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उनके क्लाइंट की छवि जनता के बीच काफी धूमिल हुई है। इसलिए किशन लाल शर्मा को सात दिन के भीतर जनता के बीच माफी मांगनी चाहिए अन्यथा मानहानि का केस दायर किया जाएगा।

जिक्रयोग है कि भाजपा के नेता किशन लाल शर्मा ने विधायक मनोरंजन कालिया पर आरोप लगाया था कि उनका हाथ छात्र मनप्रीत हत्या में है। जिसके बाद कालिया ने अपनी सफाई दी थी और सारी भाजपा उनके साथ आकर खड़ी हो गई थी। भाजपा ने किशन लाल शर्मा को पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया था।


भाजपा नेता किशन लाल शर्मा का कहना है कि वह संघ के सिपाही हैं। वह सिर कटा सकते हैं, लेकिन सिर झुका नहीं सकते। वह माफी किसी भी कीमत पर नही मांगेंगे। कानूनी नोटिस का जवाब कानून के हिसाब से ही दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सच की लड़ाई लड़ रहे हैं और इससे वे किसी भी हाल में पीछे हटने वाले नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed