फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Misdeed of step father in Punjab, did bad thing with a minor girl whom he adopted from Saharanpur

सौतेले पिता की करतूत: सहारनपुर से  गोद लेकर आए नाबालिगा के साथ किया गलत काम, जबरन गांव के कराई युवक शादी

Tue, 02 Jul 2024 10:06 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 02 Jul 2024 10:06 AM IST
सार

एसएसपी अंकुर गुप्ता को दी शिकायत में 15 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की मौत के बाद आरोपी उसे उसकी मां से गोद लेकर जालंधर ले आया। उसके सौतेले पिता की हमेशा बुरी नजर थी और अक्सर शरीर को गलत तरीके से छूता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था।

विज्ञापन
Misdeed of step father in Punjab, did bad thing with a minor girl whom he adopted from Saharanpur
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर देहात के किशनगढ़ एरिया में सौतेले पिता ने नाबालिग लड़की के साथ गलत काम किया और मारपीट की। जिसकी एसएसपी को शिकायत के बाद मकसूदा थाने की पुलिस मामले जांच कर रही है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया है कि उसका सौतेला पिता शराबी है और उसका यौन शोषण करता है। पीड़िता जब विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ, आरोपी सौतेले पिता ने लड़की को गर्म तवे से भी मारा।

विज्ञापन


एसएसपी अंकुर गुप्ता को दी शिकायत में 15 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की मौत के बाद आरोपी उसे उसकी मां से गोद लेकर जालंधर ले आया। उसके सौतेले पिता की हमेशा बुरी नजर थी और अक्सर शरीर को गलत तरीके से छूता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। सौतेले पिता ने अपनी हरकतों पर पर्दा डालने के लिए गुरुद्वारा साहिब में गांव कंगनीवाला निवासी जस्सू से उसकी शादी करवा दी। जस्सू ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए।
विज्ञापन


विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। 12 दिन बाद वह गांव कंगनीवाल से भागकर किसी तरह जालंधर में अपने रिश्तेदारों के पास पहुंची। पीड़िता ने बताया कि उसे शक है कि उसके सौतेले पिता ने पैसे लेकर जस्सू से उसकी शादी करवाई है। उधर थाना मकसूदां प्रभारी इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि शिकायत एसएसपी कार्यालय को मार्क कर दी गई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। मामले में सभी तथ्यों की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed